Box Office Collection: हॉलीवुड फिल्म ‘हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ 13 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ऐसे में पहले दिन फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया, ‘हाउसफुल 5’ जैसी बाकी फिल्मों का क्या हाल है, चलिए आपको बताते हैं।
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अलग-अलग जोनर की कई फिल्में रिलीज हुई हैं, जो फैंस को एंटरटेन कर रही हैं। अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ से लेकर हॉलीवुड फिल्म ‘हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ तक, ऑडियंस को काफी विविधता भरा कंटेंट देखने को मिल रहा है। चलिए आपको बताते हैं आखिर कौन सी फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
हाउ टू ट्रेन योर ड्रैगन
- फोटो : IMDb
‘हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ की ओपनिंग
फिल्म ‘हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ ने अपने पहले दिन भारत में ठीक-ठाक आंकड़े के साथ ओपनिंग की है। फिल्म ने पहले ही दिन 4.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। भारत में ये फिल्म चार भाषाओं में रिलीज हुई है- इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगु।
हालांकि पिछले दिनों रिलीज हुई टॉम क्रूज की हॉलीवुड फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ से इसकी तुलना करें तो यह कलेक्शन काफी कम है। टॉम क्रूज की फिल्म ने तो 16.5 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। इस तरह फिल्म ‘हाऊ टू ट्रेन योर ड्रैगन’ की शुरुआत धीमी ही कही जाएगी।
‘हाउसफुल 5’ ने धीमी पड़ी रफ्तार
अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन की फिल्म 'हाउसफुल 5' 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आठवें दिन यानी अपने सेकंड फ्राइडे को फिल्म बिल्कुल भी खास नहीं कर पाई। फिल्म ने एक दिन का सबसे कम आंकड़ा बीते शुक्रवार को कमाया। मल्टीस्टारर इस फिल्म के हाथ सिर्फ 6 करोड़ लगे, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन अब 133 करोड़ के पार चला गया है।
4 of 5
हाउसफुल 5
- फोटो : सोशल मीडिया
लगभग 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की शुरूआत औसत रही। वीकएंड पर फिल्म की कमाई में कुछ उछाल आया। लेकिन बाकी दिनों में अब फिल्म की कमाई घटती जा रही है।
‘ठग लाइफ’ का कलेक्शन
कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ साउथ के बड़े फिल्मी प्रोजेक्ट्स में से एक माना जा रहा था। लेकिन मणि रत्नम और कमल हासन की जोड़ी सालों बाद आकर भी दर्शकों को इंप्रेस करने में नाकाम रही है। फिल्म ने आठवें दिन 79 लाख का कलेक्शन किया, जो कि हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं को मिलाकर आया। इसके बाद अब फिल्म का कुल कलेक्शन 44.74 पहुंच गया है।