फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन दिखी प्रभास की ‘द राजा साब’ की बादशाहत, ‘धुरंधर’ और ‘इक्कीस’ की लुढ़की कमाई

Sat, 10 Jan 2026 08:07 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की ‘द राजा साब’ ने दमदार एंट्री मारी है। जानिए पहले दिन कितना हुआ कलेक्शन और ‘धुरंधर’ समेत बाकी फिल्मों का रहा क्या हाल…
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की आंधी के बीच अब प्रभास की नई फिल्म ‘द राजा साब’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। जबकि दूसरी ओर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। जानते हैं अब शुक्रवार को ‘द राजा साब’ की रिलीज के बाद ‘धुरंधर’ और ‘इक्कीस’ का क्या रहा हाल…

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'द राजा साब' - फोटो : सोशल मीडिया

द राजा साब
प्रभास की मच अवेटेड फिल्म ‘द राजा साब’ कई बार टलने के बाद अंतत: शुक्रवार को रिलीज हुई। फिल्म को ‘जन नायकन’ के टलने का भी फायदा मिला। फिल्म ने पहले दिन भारत में कुल 44.85 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसमें सबसे ज्यादा कमाई का तेलुगु में की। तेलुगु में फिल्म ने 38.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसके अलावा हिंदी में 5.75 करोड़, तमिल में 40 लाख, कन्नड़ और मलयालम में 10-10 लाख रुपए की कमाई की है। इससे पहले गुरुवार को पेड प्रिव्यू में भी फिल्म ने 9.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस तरह से ‘द राजा साब’ का कुल कलेक्शन 54.23 करोड़ रुपए हो गया है।

विज्ञापन

3 of 5
जन नायकन - फोटो : यूट्यूब

विजय की ‘जन नायकन’ के टलने का मिला फायदा
‘द राजा साब’ की बड़ी ओपनिंग की एक वजह थलापति विजय की ‘जन नायकन’ की रिलीज का टल जाना भी रहा। ‘जन नायकन’ को भी 9 जनवरी को ही रिलीज होना था। ‘जन नायकन’ विजय की आखिरी फिल्म भी बताई जा रही है, ऐसे में इस फिल्म को लेकर काफी बज था। जिससे जाहिर है कि अगर ‘जन नायकन’ रिलीज होती, तो ‘द राजा साब’ के कलेक्शन पर असर पड़ सकता था। लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर अटकी ‘जन नायकन’ का फायदा प्रभास की फिल्म को मिला।

4 of 5
धुरंधर - फोटो : एक्स

धुरंधर
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ रिलीज के 36 दिन बाद भी न सिर्फ सिनेमाघरों में बनी हुई है, बल्कि अच्छी कमाई भी कर रही है। फिल्म ने अब अपने 36वें दिन भी 3.50 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 793.75 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। हालांकि, मेकर्स का दावा है कि फिल्म 800 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इक्कीस - फोटो : सोशल मीडिया
इक्कीस
अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ साल 2026 की पहली बॉलीवुड रिलीज फिल्म है। हालांकि, क्रिटिक्स की अच्छी प्रतिक्रिया के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। 9वें दिन शुक्रवार को फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई और ‘इक्कीस’ सिर्फ 85 लाख रुपए का कलेक्शन ही कर पाई। इस तरह से 9 दिनों में ‘इक्कीस’ का कुल कलेक्शन 26.35 करोड़ रुपए तक ही पहुंच पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें