फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: ‘किंगडम’ ने की धमाकेदार शुरुआत, 'महावतार नरसिम्हा' का जलवा बरकरार; जानें अन्य फिल्मों का हाल

Fri, 01 Aug 2025 08:24 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection Of Thursday: इन दिनों थिएटर्स में कई जॉनर की फिल्में दिखाई जा रही हैं, जिनमें 'सैयारा' से लेकर 'महावतार नरसिम्हा' जैसी फिल्में शामिल हैं। बीते दिन गुरुवार को विजय देवरकोंडा की 'किंगडम' भी रिलीज हुई, जिसने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत की। आइए जानते हैं बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा।
विज्ञापन
1 of 6
किंगडम और महावतार नरसिम्हा - फोटो : एक्स

इस वक्त सिनेमाघरों में दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं है, क्योंकि उन्हें सभी तरह की फिल्में देखने को मिल रही हैं, जिनमें लव स्टोरी और एक्शन से लेकर माइथोलॉजिकल पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्में शामिल हैं। गुरुवार को विजय देवरकोंडा की 'किंगडम' भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई और फिल्म ने पहले ही दिन धमाकेदार शुरुआत की। दूसरी तरफ 'सैयारा' और 'महावतार नरसिम्हा' ने भी अपना जादू बरकरार रखा है। जानिए बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों ने कितनी कमाई की और गुरुवार का दिन उनके लिए कैसा साबित हुआ।

विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'किंगडम' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

किंगडम 
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की 'किंगडम' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसका हिंदी नाम 'साम्राज्य' है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन 15.75 करोड़ रुपये कमाए। 'किंगडम' ने धनुष की 'कुबेर' और कमल हासन की 'ठग लाइफ' के पहले दिन की कमाई को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने क्रमश: 14.75 और 15.5 करोड़ रुपये कमाए थे। अब विजय देवरकोंडा की फिल्म का कलेक्शन वीकएंड पर और बढ़ सकता है।

विज्ञापन

3 of 6
सैयारा - फोटो : एक्स

सैयारा
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत इस फिल्म की लव स्टोरी और सॉन्ग दर्शकों को दीवाना बना रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 21.5 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ जबरदस्त शुरुआत की थी। वहीं बीते दिन यानी कि गुरुवार को फिल्म ने 6.5 करोड़ रुपये कमाए, जबकि बुधवार को फिल्म ने 7.5 करोड़ रुपये कमाए थे। यह दिखाता है कि फिल्म की कमाई में थोड़ी गिरावट हुई है। 'सैयारा' फिल्म ने अभी तक 14 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 280.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। बहुत जल्द फिल्म 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है और एक रिकॉर्ड बना सकती है।

4 of 6
हरि हर वीर मल्लु - फोटो : यूट्यूब

हरि हर वीर मल्लु
पवन कल्याण अभिनीत 'हरि हर वीर मल्लु' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 8 दिन हो चुके है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर 34.75 करोड़ रुपये से दमदार शुरुआत की थी। हालांकि, इसके बाद फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने गुरुवार को आए शुरुआती कलेक्शन के मुताबिक 35 लाख रुपये कमाए, जबकि बुधवार को फिल्म ने 1.3 करोड़ रुपये कमाए थे। अभी तक फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने 80.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

विज्ञापन

5 of 6
महावतार नरसिम्हा - फोटो : एक्स

महावतार नरसिम्हा
अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी एनिमेशन फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' इस वक्त थिएटर्स में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर मात्र 1.75 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन इसके बाद से फिल्म के प्रति लोगों का क्रेज बढ़ा और अब आए दिन 'महावतार नरसिम्हा' का कलेक्शन बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। फिल्म ने गुरुवार को 7.7 करोड़ रुपये कमाए, जबकि बुधवार को भी इसने 7.7 करोड़ रुपये कमाए थे। इस हिसाब से फिल्म ने 6 दिनों में 44.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
द फैंटास्टिक फोर - फोटो : एक्स

फैंटास्टिक 4
मार्वल की बहुचर्चित फ्रैंचाइजी की नई फिल्म 'द फैंटास्टिक 4: फर्स्ट स्टेप्स' ने 7वें दिन 46 लाख रुपये का कलेक्शन किया है, जो इसका शुरुआती आंकड़ा है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 26.35 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म ने पहले दिन 5.5 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। हालांकि, अब इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें