फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: रविवार को ‘रेड 2’ का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, ‘केसरी 2’ से आगे निकली ‘थंडरबोल्ट्स’; जानिए अन्य का हाल

Mon, 05 May 2025 08:36 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: रविवार को बॉक्स ऑफिस पर ‘रेड 2’ ने बढ़िया कलेक्शन किया। इसके अलावा ‘द भूतनी’, ‘थंडरबोल्ट्स’ और ‘केसरी 2’ ने भी बढ़त हासिल की। जानते हैं इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया?
 
विज्ञापन
1 of 5
रेड 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रिलीज के पहले रविवार को अजय देवगन की ‘रेड 2’ ने शानदार कमाई की। फिल्म ने शनिवार की तुलना में 24 प्रतिशत की बढ़त हासिल की। वहीं, संजय दत्त की ‘द भूतनी’ को भी छुट्टी का लाभ मिला और फिल्म करोड़ के आंकड़े को रिलीज के बाद पहली बार छू पाई। हॉलीवुड फिल्म ‘थंडरबोल्ट्स’ की कमाई में भी बढ़त देखी गई और अक्षय कुमार की ‘केसरी 2’ की कमाई में भी इजाफा हुआ। जानते हैं रविवार को इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया?
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म रेड 2 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम-@ajaydevgn
रेड 2
‘रेड 2’ ने रविवार को शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई करते हुए 22.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। अजय देवगन की इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 19.25 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। हालांकि, बीच के कुछ दिनों में इसकी रफ्तार धीमी हुई लेकिन छुट्टी के दिन दर्शकों ने सिनेमाघरों का रुख किया। फिल्म की कुल कमाई की बात की जाए तो इसने अब तक 71.58 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'द भूतनी' - फोटो : इंस्टाग्राम@imouniroy
द भूतनी
संजय दत्त की ‘द भूतनी’ को भी छुट्टी का लाभ मिला। रिलीज के बाद पहली बार रविवार को इसने करोड़ के आंकड़े को छुआ है। फिल्म ने रविवार को 1.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अजय देवगन की ‘रेड 2’ के साथ ही संजय दत्त की ‘द भूतनी’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन यह फिल्म पहले दिन ही कमजोर साबित हुई। हालांकि, वीकएंड पर इसके कारोबार में कुछ सुधार देखा गया। फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस से 3.33 करोड़ रुपये कमाए हैं।

4 of 5
थंडरबोल्ट्स - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
थंडरबोल्ट्स
एमसीयू की ‘थंडरबोल्ट्स’ ने भी वीकएंड पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया। रविवार को इसने 2.74 करोड़ का कलेक्शन किया है। 3.85 करोड़ रुपये के साथ शुरुआत करने वाली फिल्म ने अब तक कुल 11.08 करोड़ रुपये की कमाई भारतीय बॉक्स ऑफिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केसरी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
केसरी 2
अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ को रिलीज हुए 17 दिन हो गए। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस से ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है। रविवार को इसने बॉक्स ऑफिस से 2.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 150 करोड़ रुपये के आस-पास के बजट में बनी फिल्म के ऊपर फ्लॉप होने का खतरा भी मंडरा रहा है, क्योंकि फिल्म ने अब तक 80.21 करोड़ रुपये ही कमाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें