फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बाहुबली द एपिक’-’थामा’ ने की करोड़ों में कमाई, ‘द ताज स्टोरी’ और ’कांतारा 2’ लाखों में सिमटी; जानें कलेक्शन

Fri, 07 Nov 2025 08:08 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: गुरुवार का दिन सिनेमाघरों में दिखाई जा रही सभी फिल्मों के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ। हालांकि कुछ फिल्मों ने करोड़ों में कमाई की, तो कुछ लाखों में सिमटती नजर आई। जानिए ‘बाहुबली द एपिक’, ‘थामा’ से लेकर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ और ‘कांतारा 2’ जैसी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा। 

विज्ञापन
1 of 7
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

इन दिनों थिएटर्स में दर्शकों को कई जॉनर की फिल्में दिखाई जा रही हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड और साउथ की फिल्में शामिल हैं। बीते गुरुवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों की कमाई ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया, बल्कि सभी में गिरावट ही देखने को मिली। 'बाहुबली द एपिक', 'एक दीवाने की दीवानियत', 'थामा', 'कांतारा 2' जैसी फिल्में भी संघर्ष करती दिखीं। हालांकि कुछ ने करोड़ों में कलेक्शन किया, तो कुछ लाखों में ही सीमित होती दिखीं। पढ़िए किसने कितनी कमाई की।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
'बाहुबली: द एपिक' - फोटो : वीडियो ग्रैब

बाहुबली द एपिक
साउथ अभिनेता प्रभास की फिल्म 'बाहुबली द एपिक' को सिनेमाघरों में रिलीज एक हफ्ते हो चुके हैं। इस फिल्म ने बीते गुरुवार को 01 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने बुधवार को 1.55 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘बाहुबली द एपिक’ ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 30.70 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। आपको बताते चलें कि इस फिल्म को ‘बाहुबली’ के पिछले दोनों भागों को एकसाथ मिलाकर बनाई गई है।

विज्ञापन

3 of 7
फिल्म 'द ताज स्टोरी' में परेश रावल - फोटो : एक्स (ट्विटर)

द ताज स्टोरी 
परेश रावल अभिनीत 'द ताज स्टोरी', जिसकी रिलीज को लेकर काफी विवाद हुआ था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। फिल्म ने गुरुवार को मात्र 58 लाख रुपये कमाए, जबकि इसने बुधवार को 1.5 करोड़ रुपये कमाए थे। 'द ताज स्टोरी' ने एक हफ्ते में अभी तक कुल 10.58 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 25-30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इसके अलावा फिल्म में जाकिर हुसैन, अमृता खानविलकर, नमिता दास और स्नेहा वाघ ने अभिनय किया है।

4 of 7
रवि तेजा की 'मास जतारा' की रिलीज डेट टली - फोटो : इंस्टाग्राम@raviteja_2628

मास जतारा
साउथ एक्टर रवि तेजा की फिल्म 'मास जतारा' ने गुरुवार को 50 लाख रुपये कमाए, जबकिस इसने बुधवार को 92 लाख रुपये कमाए थे। 'मास जतारा'ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक कुल 14.22 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म में श्रीलीला भी मुख्य भूमिका में हैं। 

विज्ञापन

5 of 7
थामा - फोटो : सोशल मीडिया
थामा
आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत करते हुए 24 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म ने गुरुवार को एक करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने बुधवार को 1.9 करोड़ रुपये कमाए थे। 'थामा' ने अभी तक 17 दिनों में कुल 126.95 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

 

विज्ञापन

6 of 7
एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : एक्स
एक दीवाने की दीवानियत
'सनम तेरी कसम' स्टार हर्षवर्धन राणे अभिनीत फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' ने बॉक्स ऑफिस पर 9 करोड़ रुपये से अच्छी शुरुआत की थी। फिल्म ने बीते दिन गुरुवार को 1.15 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने बुधवार को 1.9 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने अभी तक कुल 71.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे के साथ सोनम बाजवा मुख्य भूमिका में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
'कांतारा चैप्टर 1' - फोटो : X
‘कांतारा 2’
ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' कई हफ्तों तक जलवा बिखेरने के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ती दिखाई दे रही है। फिल्म ने बीते दिन गुरुवार यानी कि 36वें दिन 65 लाख रुपये के आस-पास का कलेक्शन किया। वहीं इसने बुधवार को 1.3 करोड़ रुपये कमाए थे। 'कांतारा 2' ने अभी तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल 614.91 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें