मेट्रो इन दिनों
- फोटो : सोशल मीडिया
मेट्रो इन दिनों
अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' एक म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म है, जो मल्टीस्टारर फिल्म है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 3.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट का 100 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुमप खेर, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा, नीना गुप्ता और अली फजल जैसे कलाकार मौजूद हैं। 'मेट्रो इन दिनों' के गानें दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म के लिए वीकएंड कैसा साबित होता है।