'अंदाज 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
अंदाज 2
सुनील दर्शन के निर्देशन में बनी ‘अंदाज 2’ सिनेमाघरों में लाखों में कमाई कर रही है, जो संकेत दे रहा है कि बहुत जल्द फिल्म थिएटर्स को अलविदा कह सकती है। फिल्म ने बीते बुधवार को 3 लाख रुपये कमाए, जबकि मंगलवार को भी इसने 3 लाख रुपये ही कमाए थे। 'अंदाज 2' के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने 6 दिनों में 53 लाख रुपये कमा लिए हैं। इस बार फिल्म में आयुष कुमार, कायशा और नताशा फर्नांडिस जैसे नए कलाकार नजर आए हैं।वहीं, यह फिल्म साल 2003 में आई फिल्म 'अंदाज' का सीक्वल है।