फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: ‘महावतार नरसिम्हा’ ने कायम किया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, जानिए रविवार के दिन क्या रहा अन्य फिल्मों का हाल

Mon, 11 Aug 2025 08:06 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: रविवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर 'महावतार नरसिम्हा' ने तबाही मचा दी। वहीं बाकी फिल्मों ने औसत कलेक्शन किया। आइए जानते हैं फिल्मों की कमाई। 

विज्ञापन
1 of 7
बॉक्स ऑफिस पर फिल्में - फोटो : एक्स

वीकएंड में जहां एक ओर रक्षाबंधन त्योहार की धूम थी, तो वहीं दूसरी ओर सिनेमाघरों में भी कई फिल्में शानदार प्रदर्शन कर रही थीं। रविवार के दिन 'महावतार नरसिम्हा' ने एक बार फिर से जबरदस्त छलांग लगाई और रिकॉर्ड भी कायम कर दिया। इसके अलावा सन 'ऑफ सरदार 2' की कमाई में गिरावट आई, तो वहीं 'उदयपुर फाइल्स' को कुछ हद तक फायदा हुआ। जानिए कैसा रहा अन्य फिल्मों के लिए रविवार।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
उदयपुर फाइल्स कन्हैया लाल टेलर - फोटो : सोशल मीडिया

उदयपुर फाइल्स
विजय राज अभिनीत 'उदयपुर फाइल्स' को थिएटर्स में रिलीज हुए 3 दिनो हो चुके हैं। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 13 लाख रुपये से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी, फिर दूसरे दिन यानी शनिवार को मात्र 1 लाख रुपये कमाए। इसके अलावा बीते दिन रविवार को फिल्म ने 13 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इस हिसाब से अभी तक 'उदयपुर फाइल्स' ने 26 लाख रुपये कमा लिए हैं। इस फिल्म की कहानी साल 2022 में राजस्थान के उदयपुर में हुए टेलर कन्हैया लाल के मर्डर पर आधारित है।

विज्ञापन

3 of 7
अंदाज 2 ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

अंदाज 2
नए कलाकारों आयुष कुमार, कायशा और नताशा फर्नांडिस अभिनीत 'अंदाज 2' को भी सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 12 लाख रुपये कमाए थे, फिर दूसरे दिन 19 लाख रुपये कमाए। वहीं बीते रविवार को फिल्म ने फिर से 12 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इस हिसाब से अभी तक 'अंदाज 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 43 लाख रुपये कमा लिए हैं।  सुनील दर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2003 में आई फिल्म 'अंदाज' का सीक्वल है।

4 of 7
सन ऑफ सरदार 2 - फोटो : सोशल मीडिया

सन ऑफ सरदार 2
‘सन ऑफ सरदार 2’ फिल्म से मेकर्स को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक के प्रदर्शन से काफी निराश किया। अजय देवगन की इस फिल्म ने रविवार को 3.38 करोड़ रुपये कमाए, जबकि शनिवार को इसने 4 करोड़ रुपये कमाए थे। 'सन ऑफ सरदार 2' के कुल कलेक्शन की बात करें, तो इसने 10 दिनों में 41.63 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यह दिखाता है कि रविवार के दिन भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, बल्कि कलेक्शन में गिरावट देखने को ही मिली।

विज्ञापन

5 of 7
धड़क 2 - फोटो : यूट्यूब

धड़क 2 
सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'धड़क 2' भी थिएटर्स में औसत प्रदर्शन करती नजर आ रही है। फिल्म ने बीते रविवार को 1.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि शनिवार को इसने 1.70 करोड़ रुपये कमाए थे। हालांकि 'धड़क 2' को वीकएंड का फायदा मिला है, क्योंकि फिल्म का कलेक्शन लाखों में आ गया था। 9 दिनों में इस फिल्म ने 20.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

विज्ञापन

6 of 7
महावतार नरसिम्हा - फोटो : एक्स

महावतार नरसिम्हा
रविवार के दिन 'महावतार नरसिम्हा' ने फिर से बंपर कमाई करते हुए 22.75 करोड़ रुपये कमा लिए। वहीं फिल्म ने शनिवार को 20.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इस हिसाब से 17 दिनों में 'महावतार नरसिम्हा' ने 168.65 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। आपको बताते चलें कि यह फिल्म 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली छठी फिल्म बन चुकी है। 'छावा', 'सैयारा', 'हाउसफुल 5', 'रेड 2' और 'सितारे जमीन पर' के बाद 'महावतार नरसिम्हा' का नाम भी इस कड़ी में शामिल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सैयारा - फोटो : एक्स

सैयारा
अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत ब्लॉकबस्ट फिल्म 'सैयारा' ने जबरदस्त कलेक्शन किया। लेकिन 24 दिनों के बाद भी फिल्म ठीक ठाक कलेक्शन करती दिख रही है। वीकएंड का फिल्म को फायदा भी मिली। इसने रविवार को 3.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि शनिवार को फिल्म ने 3.5 करोड़ रुपये कमाए थे। इस हिसाब से 24 दिनों में 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर 318 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें