सिनेमाघरों में इन दिनों बॉलीवुड और साउथ की फिल्में दिखाई जा रही हैं, जिनमें एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और माइथोलॉजिकल जॉनर की फिल्में शामिल हैं। गुरुवार के दिन कमाई के मामले में 'महावतार नरसिम्हा' सबसे ऊंचे पायदान पर खड़ी नजर आई। हालांकि, कई दिनों तक जलवा बिखेरने के बाद 'सैयारा' की कमाई में अब गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' का भी हाल कुछ सही नहीं है। चलिए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के लिए गुरुवार का दिन कैसा साबित हुआ।