फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: ‘महावतार नरसिम्हा’ की आंधी में उड़ी ‘सन ऑफ सरदार 2’-’धड़क 2’, जानें अन्य फिल्मों का क्या रहा हाल

Mon, 04 Aug 2025 08:04 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: इस समय बॉक्स ऑफिस का बाजार बेहद गरम नजर आ रहा है। रविवार के दिन 'महावतार नरसिम्हा' की आंधी आई, जिसके आगे कई फिल्में फीकी पड़ी। हालांकि, 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' के कलेक्शन में भी बढ़त देखने को मिला है। जानें अन्य फिल्मों का हाल।

विज्ञापन
1 of 6
फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : एक्स

रविवार का दिन फिल्मों के लिए काफी शुभ साबित हुआ, जिसमें 'महावतार नरसिम्हा' सबसे ऊंचे पायदान पर खड़ी नजर आई। इस समय बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्में सिनेमाघरों में दिखाई जा रही हैं और दर्शकों का बेहद मनोरंजन हो रहा है। 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' की कमाई में भी उछाल दिखा है। इसके अलावा 'सैयारा' भी एक शानदार रिकॉर्ड से बस कुछ कदम दूर है। आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर क्या रहा फिल्मों का हाल।

विज्ञापन

2 of 6
सन ऑफ सरदार 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@ajaydevgn

सन ऑफ सरदार 2
अजय देवगन की मल्टीस्टारर फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। यह फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ का सीक्वल है। ओपनिंग डे पर ‘सन ऑफ सरदार 2’ ने 7.25 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। इसके बाद धीरे-धीरे फिल्म का कलेक्शन बढ़ता गया। बीते दिन रविवार को फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये कमाए। इस हिसाब से तीन दिनों में फिल्म ने 24.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ये वीकएंड ‘सन ऑफ सरदार 2’ के लिए ठीक साबित हुआ। हालांकि, मेकर्स को इस फिल्म से और उम्मीदें हैं। अब देखना होगा इस हफ्ते फिल्म का क्या हाल होता है।

यह खबर भी पढ़ें: Son Of Sardaar 2 Movie Review: घर छोड़ दिया दिमाग, तो हंसाएगी ‘सन ऑफ सरदार 2’; फिल्म में सब पर भारी एक बिहारी

विज्ञापन

3 of 6
धड़क 2 - फोटो : यूट्यूब

धड़क 2
सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी अभिनीत 'धड़क 2' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पा रही है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 01 अगस्त को रिलीज हुई थी। फिल्म की कमाई में धीरे-धीरे बढ़त तो हो रही है, लेकिन इसने मेकर्स को काफी निराश किया है। रिलीज के पहले दिन 'धड़क 2' ने मात्र 3.5 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की थी। वहीं बीते दिन रविवार को फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये कमाए। तीन दिनों में फिल्म ने 11.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह दिखाता है कि इस हफ्ते फिल्म का हाल और बुरा हो सकता है।

यह खबर भी पढ़ें: Dhadak 2 Review: सिद्धांत चतुर्वेदी चमके, लेकिन फिल्म जातिवाद जैसे मुद्दे को पूरी गहराई से नहीं पकड़ पाई

4 of 6
महावतार नरसिम्हा - फोटो : X

महावतार नरसिम्हा
अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी एनिमेशन फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' इस वक्त थिएटर्स में शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर मात्र 1.75 करोड़ से शुरुआत की थी। लेकिन इस समय फिल्म थिएटर्स में लगी सभी फिल्मों पर भारी पड़ रही है। रविवार को 'महावतार नरसिम्हा' की  आंधी आई और इसने 23.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला, जहां शनिवार को फिल्म ने 15.4 करोड़ रुपये कमाए थे। आए दिन फिल्म का कलेक्शन तेजी से बढ़ रहा है। अभी तक तक 10 दिनों में फिल्म ने 91.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Mahavatar Narsimha X Review: विष्णु जी के नरसिम्हा अवतार को देख भावुक हुए दर्शक, बताया- ‘सैयारा’ का एंटी वायरस

विज्ञापन

5 of 6
'सैयारा' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

सैयारा
मोहित सूरी के निर्देशन में बनी 'सैयारा' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 17 दिन हो चुके हैं और फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत यह फिल्म बहुत जल्द 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली है। बीते दिन रविवार को फिल्म ने 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और 17 दिनों में फिल्म ने कुल 299.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यानी कि आज सोमवार का वह शुभ दिन होगा, जब फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें: Saiyaara Movie Review: न कोई बड़ा ट्विस्ट, न हाई-वोल्टेज ड्रामा; फिर भी अहान-अनीत की जोड़ी ने दिल जीत लिया

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'किंगडम' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

किंगडम
साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की 'किंगडम' गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसका हिंदी नाम 'साम्राज्य' है। फिल्म ने शुरुआत तो ठीक की थी, इसके बाद फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। रविवार का दिन भी 'किंगडम' के लिए ठीक नहीं रहा और इसने मात्र 7 करोड़ रुपये कमाए, जबकि शनिवार को फिल्म ने 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस हिसाब से चार दिनों में फिल्म ने 40.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें