Box Office Report: ‘केसरी 2’,‘जाट’, ‘गुड बैड अग्ली’ और ‘ओडेला 2’ जैसी फिल्में सिनेमाघरों में बनी हुई हैं। सभी फिल्मों में बड़े सितारों ने अभिनय किया है। पढ़ते हैं शनिवार को इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल है।
‘जाट’, ‘गुड बैड अग्ली’ और ‘ओडेला 2’ को टक्कर देने के लिए इस शुक्रवार को ‘केसरी 2’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दिया। अक्षय कुमार अभिनीत यह फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद हुई घटनाओं पर आधारित है। हालांकि, पहले दिन फिल्म को अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाई, लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में बढ़त आई है। पढ़िए बॉक्स ऑफिस पर इसका सामना कर रही अन्य फिल्मों ने शनिवार को कितना कलेक्शन किया…
विज्ञापन
2 of 5
केसरी 2
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
केसरी 2
‘केसरी चैप्टर 2’ 18 अप्रैल को रिलीज हुई। जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद हुई घटनाओं पर आधारित इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। हालांकि, इससे एक बड़ी ओपनिंग की उम्मीद थी। दूसरे दिन यानी पहले शनिवार को फिल्म ने बढ़त हासिल की और बॉक्स ऑफिस से 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म ने अब तक कुल 17.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
3 of 5
गुड बैड अग्ली
- फोटो : इंस्टाग्राम@tssarathhere
गुड बैड अग्ली
साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ ने 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दिया। रिलीज के दसवें दिन फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले हफ्ते फिल्म ने 119.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब तक के कुल कलेक्शन की बात करें तो 130.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
4 of 5
फिल्म 'जाट'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जाट
सनी देओल की ‘जाट’ की कमाई पिछले कुछ दिनों से एक ही रफ्तार में हो रही है। यह चार करोड़ के आंकड़े के आस-पास बनी हुई है। शनिवार को फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वीकएंड का इसे कुछ खास लाभ मिलते नहीं दिख रहा है। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 69.40 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस से जोड़े हैं।
ओडेला 2
तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘ओडेला 2’ को रिलीज हुए तीन दिन हो गए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। पहले दिन 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया, दूसरे दिन यह आंकड़ा गिरकर 71 लाख रुपये पहुंच गया। शनिवार को भी इसकी कमाई में गिरावट आई और फिल्म महज 54 लाख रुपये का कलेक्शन कर पाई है। इसके कुल कलेक्शन की बात करें तो यह 2.1 करोड़ रुपये है।