फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: ‘केसरी 2’ को छोड़कर बाकी फिल्मों का हाल बुरा, जानिए ‘ग्राउंड जीरो’ और ‘जाट’ का कलेक्शन

Wed, 30 Apr 2025 08:17 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Report: मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर ‘केसरी 2’, ‘ग्राउंड जीरो’ और ‘जाट’ की कमाई में कमी देखी गई। जानते हैं इन फिल्मों ने मंगलवार को कितना कलेक्शन किया।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : एक्स और इंस्टाग्राम
मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर ‘केसरी 2’ सहित कई फिल्मों की कमाई में गिरावट आई। ‘ग्राउंड जीरो’ को रिलीज हुए पांच दिन हो गए, लेकिन फिल्म अभी तक कमाई के मामले में डबल डिजिट में भी नहीं पहुंच पाई है। वहीं, सोमवार से जाट भी लाखों में कमाई कर रही है। जानते हैं इन फिल्मों ने मंगलवार को बॉक्स ऑफिस से कितना कलेक्शन किया?
विज्ञापन

2 of 5
केसरी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
केसरी 2
मंगलवार को अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ की कमाई में गिरावट दर्ज हुई। फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, सोमवार को यह कलेक्शन 2.75 करोड़ रुपये था। वीकएंड के बाद भी फिल्म की कमाई में 66 प्रतिशत की गिरावट आई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
केसरी 2 - फोटो : एक्स
‘केसरी 2’ का कुल कलेक्शन
‘केसरी 2’ के कुल कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने अब तक 70.65 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस से जुटाए हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 7.75 करोड़ के साथ अपनी शुरुआत की थी। ‘केसरी 2’ का बजट लगभग 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

4 of 5
'ग्राउंड जीरो' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ग्राउंड जीरो
इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ से काफी उम्मीदें थीं। फिल्म ने 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दिया। इसे रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक कमाई के मामले में डबल डिजिट का आंकडे़ को भी नहीं छुआ है। मंगलवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 71 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
फिल्म की कुल कमाई के बारे में बात करे तो दुर्दांत आतंकवादी ‘गाजी बाबा’ के खात्मे पर आधारित इस फिल्म ने 6.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इमरान हाशमी के अलावा फिल्म में साई तम्हणकर, जोया हुसैन, मुकेश तिवारी, रॉकी रैना जैसे कलाकार शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'जाट' के एक सीन में सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
जाट
सनी देओल की ‘जाट’ की कमाई भी लाखों में सिमट चुकी है। हालांकि, फिल्म पिछले 20 दिनों से सिनेमाघरों में बनी हुई है। मंगलवार को ‘जाट’ ने 65 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। बीते रविवार को इसने दो करोड़ रुपये कमाए थे। सोमवार से ही फिल्म की कमाई में गिरावट आनी शुरू हुई है। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 86.30 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें