जटाधरा
- फोटो : सोशल मीडिया
जटाधरा
साउथ अभिनेता सुधीर बाबू और बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘जटाधरा’ भी थिएटर्स में रिलीज हुई। इस फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है। फिल्म रिलीज के पहले दिन ही लाखों में सिमटती नजर आई, इसने बॉक्स ऑफिस पर 95 लाख रुपये कमाए। फिल्म का निर्देशन अभिषेक जायसवाल ने किया है। इसके अलावा फिल्म में सुधीर बाबू और सोनाक्षी सिन्हा के साथ शिल्पा शिरोडकर, इंदिरा कृष्णन, रवि प्रकाश, राजीव कनकला और सुभलेखा सुधाकर जैसे कलाकार नजर आए हैं।