Box Office Report: शनिवार को ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। सोहम शाह की फिल्म ‘क्रेजी’ की कमाई में भी बढ़त देखने को मिली है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने शनिवार को कितने का कलेक्शन किया है?
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम @vickykaushal09 और @shah_sohum
शनिवार को ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर बनी इस फिल्म को दर्शकों ने हाथों हाथ लिया, जिसकी बदौलत फिल्म बंपर कमाई कर रही है। रिलीज के 23वें दिन फिल्म की कमाई में एक बड़ी उछाल भी देखने को मिली। दूसरी ओर सोहम शाह की ‘क्रेजी’ के कलेक्शन में भी बढ़त हुई। जहां, फिल्म अब तक लाखों में कारोबार कर रही थी। यह आंकड़ा अब करोड़ में पहुंच गया है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया।
विज्ञापन
2 of 5
ऐतिहासिक फिल्मों में छावा ने मारी बाजी
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
‘छावा’ का कलेक्शन 500 करोड़ पार
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 23वें दिन 16.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पहले ही कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी ‘छावा’ अब 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो चुकी है।
विज्ञापन
3 of 5
छावा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘छावा’ का कुल कलेक्शन
फिल्म की कुल कमाई की बात की जाए तो इसने बॉक्स ऑफिस से अब तक 508.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया गया है। पहले हफ्ते इसने 219.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे हफ्ते 180.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे हफ्ते 84.05 करोड़ रुपये की कमाई की। अब वीकएंड पर इसकी कमाई में आई उछाल की बदौलत फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है।
4 of 5
बॉक्स ऑफिस पर क्रेजी का हाल बेहाल
- फोटो : इंस्टाग्राम@shah_sohum
नौवें दिन ‘क्रेजी’ की कमाई में आया उछाल
सोहम शाह की फिल्म ‘क्रेजी’ ने भी शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर बढ़त हासिल की। फिल्म ने रिलीज के नौवें दिन 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। समीक्षकों से सराहना मिलने के बाद भी फिल्म दर्शकों के लिए तरस रही है।
क्रेजी में सोहम शाह ने निभाया है मुख्य अभिनय
- फोटो : इंस्टाग्राम@shah_sohum
‘क्रेजी’ का कुल कलेक्शन
‘क्रेजी’ के कुल कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस से 8.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। ऐसे में फिल्म की लागत भी निकल पाना मुश्किल लग रहा है।