लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी एतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया। फिल्म 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही कदम दूर है। विक्की कौशल के अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया और इसमें उनका साथ निभाया रश्मिका मंदाना और विनीत सिंह सहित अन्य कलाकारों ने। इसी की बदौलत फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
दूसरी ओर सोहम शाह की कम बजट वाली फिल्म ‘क्रेजी’ की हालत भी ठीक नहीं चल रही है, फिल्म सिनेमाघरों में बने रहने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। सोहम की फिल्म ने एक करोड़ रुपये के साथ अपनी शुरुआत की थी। वहीं, ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ सिनेमाघरों में बस चंद दिनों की मेहमान लग रही है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने रिलीज के 20वें दिन कितना कलेक्शन किया?