फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection: मंगलवार को ठंडा रहा बॉक्स ऑफिस, ‘केसरी 2’ से लेकर ‘जाट’ तक ने किया औसत कलेक्शन

Wed, 23 Apr 2025 08:19 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Report: मंगलवार को बॉक्स ऑफिस काफी ठंडा रहा। ‘केसरी 2’ से लेकर ‘जाट’, ‘गुड बैड अग्ली’ और ‘ओडेला 2’ तक फिल्मों की कमाई में गिरावट ही देखने को मिली। जानते हैं इन फिल्मों ने मंगलवार को कितना कलेक्शन किया…
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : यूट्यूब वीडियो और इंस्टाग्राम
बॉक्स ऑफिस पर ‘केसरी 2’ की कमाई बीते दिन की तरह औसत रही। ‘जाट’, ‘गुड बैड अग्ली’ और ‘ओडेला 2’ की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई ‘केसरी 2’ ने मंगलवार को खुद को थोड़ा संभाला और कलेक्शन में कमी नहीं आने दी। जानते हैं इन फिल्मों ने सोमवार को कितना कलेक्शन किया…
विज्ञापन

2 of 5
केसरी 2 - फोटो : एक्स
केसरी 2
जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद हुई घटनाओं पर आधारित अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन कुछ खास नहीं है। यह फिल्म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। पहले दिन इसने 7.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। दूसरे दिन फिल्म ने बढ़त हासिल करते हुए बॉक्स ऑफिस पर 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की। रविवार को इसने 12 करोड़ का कारोबार कर डाला। सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट आई और इसने 4.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। मंगलवार को फिल्म 4.8 करोड़ रुपये के कलेक्शन पर रह गई। ‘केसरी 2’ की कुल कमाई की बात की जाए तो अब तक फिल्म ने कुल 38.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'जाट' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जाट
सनी देओल की ‘जाट’ मंगलवार को बिखरती हुई नजर आई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 1.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रविवार को कमाई में हुई बढ़त के बाद कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो इसने अब तक 78.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

4 of 5
गुड बैड अग्ली - फोटो : इंस्टाग्राम
गुड बैड अग्ली
दक्षिण भारतीय अभिनेता अजीत कुमार की फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ की कमाई में मंगलवार को कमी आई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 1.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वीकएंड पर भी फिल्म कुछ खास कारोबार नहीं कर पाई थी। अब तक फिल्म की कुल कमाई 141.94 करोड़ रुपये हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओडेला 2 - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
ओडेला 2
तमन्ना भाटिया की ‘ओडेला 2’ जल्द ही सिनेमाघरों को अलविदा कह सकती है। फिल्म की कमाई लगातार कम होती जा रही है। मंगलवार को फिल्म ने महज 35 लाख रुपये जोड़े। ‘ओडेला 2’ ने अब तक 3.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें