फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: वर्ल्डवाइड 'पैराडाइज' 150 करोड़ पार, सिद्धार्थ की 'द वन' का भी कमाल जारी, जानें 'हनुमान अंश' का हाल

Wed, 30 Sep 2026 08:24 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: नानी स्टारर फिल्म 'द पैराडाइज' बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की एंट्री कर ली है। वहीं, वर्ल्डवाइड भी इसका जलवा देखने को मिला। इसके अलावा 'द वन' और 'हनुमान अंश' भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
1 of 6
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं और बॉक्स ऑफिस पर वह कितना कमा रही हैं इस पर मेकर्स की नजरें टिकी हैं। अलग-अलग भाषाओं और जॉनर की फिल्मों के बीच दर्शकों की पसंद का असर कलेक्शन पर साफ नजर आ रहा है। एक तरफ 'द पैराडाइज' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जहां 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड भी इसकी शानदार कमाई हुई।

इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म 'द वन' भी ठीक-ठाक प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर डटी है। 'हनुमान अंश' 54 दिन बाद भी गर्दा उड़ा रही है। आइए जानते हैं इन सभी मूवीज ने अब तक कुल कितनी कमाई की है।
विज्ञापन

2 of 6
फिल्म 'द पैराडाइज' में नानी और कीर्ति सुरेश - फोटो : इंस्टाग्राम- @nameisnani
विदेशों में 'द पैराडाइज' की कितनी हुई कमाई?
24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई साउथ अभिनेता नानी स्टारर फिल्म 'द पैराडाइज' ने सिर्फ छह दिनों में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 101.50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। मंगलवार को मूवी ने 4.40 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, वर्ल्डवाइड भी इस फिल्म ने 150.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है और अब यह 200 करोड़ की तरफ बढ़ रही है।
विज्ञापन

3 of 6
'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
'द वन' का कैसा रहा हाल?
  • 'द पैराडाइज' के एक दिन बाद यानी 25 सितंबर को 'द वन' सिनेमाघरों में आई।
  • इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया लीड रोल में हैं।
  • फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को 6 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।
  • इसके साथ ही फिल्म का टोटल बिजनेस 44.85 करोड़ रुपये हो गया है।
  • वर्ल्डवाइड इस मूवी ने 57.95 करोड़ कमा लिए हैं।

4 of 6
एवेंजर्स एंडगेम एनकोर - फोटो : सोशल मीडिया
'एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर' ने कितनी की कमाई?
'द वन' के साथ ही हॉलीवुड मूवी 'एवेंजर्स-एंडगेम इनकोर' ने भी सिनेमाघरों ने दस्तक दी थी। 7 साल बाद मार्वल की यह फिल्म थिएटर में नए ट्विस्ट के साथ वापस आई है, लेकिन इसे पहले जितना प्यार नहीं मिल रहा। फिल्म ने बीते दिन 2.50 करोड़ का ही बिजनेस किया। इसी के साथ फिल्म का टोटल बिजनेस 27.30 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

5 of 6
हनुमान अंश - फोटो : सोशल मीडिया
करोड़ों कमा रही है 'हनुमान अंश'
  • नीम करोली बाबा की फिल्म हनुमान अंश को रिलीज हुए 54 दिन हो गए हैं।
  • 54वें दिन भी इस मूवी ने 3.10 करोड़ का बिजनेस किया है।
  • फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 312.38 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।
  • वहीं, वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 408 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : सोशल मीडिया
खत्म हुआ 'मिर्जापुर' का राज?
अली फजल स्टारर फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' को रिलीज हुए 26 दिन हो गए हैं और इसकी कमाई अब लाखों में हो रही है। फिल्म ने बीते मंगलवार को 70 लाख का बिजनेस किया। इसी के साथ मूवी का टोटल बिजनेस 228.35 करोड़ रुपये हो आया है। वहीं, वर्ल्डवाइड इस मूवी ने 332.54 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें