मालिक
- फोटो : सोशल मीडिया
मालिक
राजकुमार राव की ‘मालिक’ का प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। सिर्फ 3.75 करोड़ के साथ अपनी शुरुआत करने वाली फिल्म ने गुरुवार को सातवें दिन 1.29 करोड़ की कमाई की, जो उसकी बुधवार की कमाई से 26 प्रतिशत से भी ज्यादा कम है। बुधवार को फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इस तरह से एक हफ्ते में ‘मालिक’ ने 21.14 करोड़ रुपए का कारोबार किया।