फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: मंगलवार को बढ़ी ‘मालिक’ और ‘सुपरमैन’ की कमाई, ‘आंखों की गुस्ताखियां’ की हालत हुई और भी खराब

Wed, 16 Jul 2025 07:59 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों एक्शन और रोमांस से लेकर साई-फाई फिल्में तक मौजूद हैं। जानिए मंगलवार को कौन सी फिल्म पड़ी किस पर भारी।
विज्ञापन
1 of 6
मालिक, सुपरमैन और आंखों की गुस्ताखियां - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अलग-अलग जॉनर की फिल्मों की टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि, इनमें हॉलीवुड फिल्म सुपरमैन बॉलीवुड की ‘मालिक’ और ‘आंखों की गुस्ताखियां’ पर भारी पड़ती नजर आ रही है। जानते हैं मंगलवार को क्या रहा बॉक्स ऑफिस का हाल।

विज्ञापन

2 of 6
मालिक - फोटो : एक्स

मालिक
राजकुमार राव का गैंगस्टर अवतार लोगों को धीरे-धीरे लुभा रहा है। सोमवार को जहां फिल्म ने 1.75 करोड़ की कमाई की थी। वहीं मंगलवार को इस कमाई में मामूली उछाल देखने को मिली। पांचवें दिन मंगलवार को फिल्म ने 2 करोड़ का कारोबार किया। इस तरह से पांच दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 18 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन

3 of 6
सुपरमैन - फोटो : X

सुपरमैन
हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरमैन’ लगातार बॉलीवुड की फिल्मों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। सोमवार को 2.30 करोड़ की कमाई करने वाली ‘सुपरमैन’ के कलेक्शन में मंगलवार मामूली उछाल देखने को मिला। पांचवें दिन फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपए जुटाए। इस तरह से फिल्म की कमाई अब 31.05 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।

4 of 6
आंखों की गुस्ताखियां - फोटो : एक्स

आंखों की गुस्ताखियां
‘मालिक’ और ‘सुपरमैन’ के साथ रिलीज हुई विक्रांत मैसी और शनाया कपूर की फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पा रही है। सोमवार को 15 लाख रुपए जुटा पाने वाली फिल्म मंगलवार को और भी नीचे आ गई और सिर्फ 11 लाख रुपए ही हासिल कर पाई। इस तरह से पांच दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन महज 1.56 करोड़ रुपए ही हो पाया है।

विज्ञापन

5 of 6
फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

मेट्रो इन दिनों
अनुराग बसु की ‘मेट्रो इन दिनों’ धीमे-धीमे बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है। सोमवार को 1.25 करोड़ की कमाई करने वाली ‘मेट्रो इन दिनों’ की मंगलवार की कमाई में बढ़त देखने को मिली। अपने 12वें दिन मंगलवार को फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इस तरह से 12 दिनों में फिल्म अब तक 41.40 करोड़ रुपए का कारोबार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' - फोटो : सोशल मीडिया
जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ
हॉलीवुड फिल्म ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ की मंगलवार की कमाई में भी उछाल देखने को मिली। सोमवार को 1.31 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म ने मंगलवार को अपने 12वें दिन 1.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन अब 77.56 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें