Box Office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों हॉरर से लेकर पौराणिक कथाओं से जुड़ी फिल्में तक मौजूद हैं। साथ ही आज से ‘मेट्रो इन दिनो’ भी रिलीज हो रही है। जानते हैं इससे पहले गुरुवार को ‘मां’ और ‘कन्नप्पा’ समेत बाकी फिल्मों ने की कैसी कमाई।
काजोल की फिल्म ‘मां’ और विष्णु मांचू की पैन इंडिया ‘कन्नप्पा’ को बॉक्स ऑफिस पर अब एक हफ्ते का समय पूरा हो चुका है। लेकिन एक हफ्ते में भी इन फिल्मों की कमाई काफी कम रही है। अब आज से सिनेमाघरों में ‘मेट्रो इन दिनो’ जैसी नई फिल्म आ रही है। जिसके बाद ‘मां’ और ‘कन्नप्पा’ को और भी नुकसान होने की संभावनाएं हैं। फिलहाल जानते हैं गुरुवार का दिन इन फिल्मों के लिए कैसा रहा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
फिल्म 'मां'
- फोटो : इंस्टाग्राम
मां
पहली बार हॉरर फिल्म में नजर आईं काजोल से एक बेहतर फिल्म की उम्मीद थी। लेकिन ‘मां’ उन उम्मीदों पर बिल्कुल भी खरी नहीं उतरी है। इसका अंदाजा फिल्म की कमाई से ही लगा सकते हैं। बॉक्स ऑफिस पर सात दिन बिताने के बाद भी ‘मां’ की कमाई सिर्फ 26.65 करोड़ रुपए ही हो पाई है। गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन सिर्फ 1.65 करोड़ ही रहा, जबकि बुधवार को ये कलेक्शन 1.85 करोड़ था। ऐसे में आज से ‘मेट्रो इन दिनो’ की रिलीज के बाद ये कलेक्शन और भी गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
3 of 6
फिल्म 'कन्नप्पा'
- फोटो : X
कन्नप्पा
विष्णु मांचू काफी हाइप क्रिएट करके एक पैन इंडिया फिल्म ‘कन्नप्पा’ लाए थे। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो पहले दिन 9.35 करोड़ की औसत कमाई के बाद फिल्म का कलेक्शन लगातार गिरता गया। जो भी फिल्म देखकर आया उसने बाकियों को न देखने की ही सलाह दी। यही कारण है कि सात दिनों में फिल्म का कलेक्शन 30.10 करोड़ तक ही पहुंच पाया है। गुरुवार को फिल्म ने 1.25 करोड़ की कमाई की, जबकि बुधवार को ये फिल्म सिर्फ 1.35 करोड़ तक ही पहुंच पाई थी।
4 of 6
एफ 1
- फोटो : यूट्यूब
एफ1
एक ओर जहां हिंदी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट की ‘एफ1’ बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार से दौड़ रही है। एफ1 ने गुरुवार को भी 3.7 करोड़ रुपए का अच्छा कलेक्शन किया। इससे पहले बुधवार को फिल्म ने 3.48 करोड़ रुपए जुटा लिए थे। इस तरह से सात दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 35.68 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। जो कन्नप्पा और मां दोनों से बेहतर है।
विज्ञापन
5 of 6
'सितारे जमीन पर'
- फोटो : अमर उजाला
सितारे जमीन पर
आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ अपनी रिलीज के 14 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतर कमाई कर रही है। गुरुवार को अपने 14वें दिन फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपए की कमाई की। इससे पहले बुधवार को भी फिल्म ने 2.75 करोड़ रुपए की ही कमाई की थी। इस तरह से अब 14 दिनों में फिल्म कुल 135.65 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है।
कुबेर
‘सितारे जमीन पर’ के साथ ही धनुष की फिल्म ‘कुबेर’ भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। पहले हफ्ते 69 करोड़ का कलेक्शन करने वाली ‘कुबेर’, अपने दूसरे हफ्ते सिर्फ 15.59 करोड़ की ही कमाई कर पाई। गुरुवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 89 लाख रुपए की कमाई की। इससे पहले बुधवार को ये कलेक्शन 95 लाख रुपए रहा था। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक सिर्फ 84.59 करोड़ रुपए ही हो पाया है।