फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: रविवार को ‘कुली’ की कमाई में आया उछाल, ‘वॉर 2’ को नहीं मिला लाभ; ‘महावतार नरसिम्हा’ ने किया हैरान

Mon, 25 Aug 2025 08:00 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: बीते रविवार को बॉक्स ऑफिस पर कोई नई फिल्म न होने का ‘कुली’ और ‘महावतार नरसिम्हा’ ने जबरदस्त फायदा उठाया। जानिए ‘वॉर 2’ का रहा कैसा हाल।
विज्ञापन
1 of 5
कुली, महावतार नरसिम्हा और वॉर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ बनी हुई हैं। दोनों ही फिल्में अब दस दिन का समय बिता चुकी है। लेकिन इस शुक्रवार कोई नई रिलीज न होने के चलते इन फिल्मों को फायदा मिला है। अब जानते हैं अपने दूसरे रविवार को इन फिल्मों का रहा क्या हाल।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
कुली - फोटो : एक्स

कुली
रजनीकांत की ‘कुली’ ने अपने दूसरे रविवार को बॉक्स ऑफिस शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म ने अपने 11वें दिन संडे की छुट्टी का फायदा उठाते हुए 11.02 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही 11 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 257.02 करोड़ रुपए हो गया है।

विज्ञापन

3 of 5
वॉर 2 - फोटो : एक्स

वॉर 2
वहीं दूसरी ओर अगर बत करें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ की तो, फिल्म के लिए दूसरा रविवार कुछ खास नहीं रहा। फिल्म की कमाई में शनिवार के मुकाबले कोई बड़ी उछाल देखने को नहीं मिली। 11वें दिन अपने दूसरे संडे को ‘वॉर 2’ ने सिर्फ 6.60 करोड़ रुपए की ही कमाई की। इसके साथ ही ‘वॉर 2’ 11 दिनों में कुल 221.10 करोड़ का कारोबार कर चुकी है।

4 of 5
कुली और वॉर 2 - फोटो : एक्स

लगातार ‘वॉर 2’ से आगे बनी है ‘कुली’
‘कुली’ और ‘वॉर 2’ दोनों ही एक साथ रिलीज हुईं, एक्शन पैक्ड फिल्में हैं। हालांकि, दोनों ही फिल्मों को क्रिटिक्स और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया ही मिली है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत की ‘कुली’, ऋतिक रोशन की ‘वॉर 2’ से लगातार ही आगे बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
महावतार नरसिम्हा
‘कुली’ और ‘वॉर 2’ के बीच एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। अपनी रिलीज के एक महीने बाद भी फिल्म न सिर्फ करोड़ों में कमाई कर रही है, बल्कि नई रिलीजी इन दोनों बड़ी फिल्मों को जबरदस्त टक्कर दे रही है। 31वें दिन अपने पांचवें रविवार को भी ‘महावतार नरसिम्हा’ ने 6.15 करोड़ रुपए की जबरदस्त कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 231.75 करोड़ रुपए हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें