फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office: ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ के बीच जारी चूहे-बिल्ली का खेल, अभी भी करोड़ों में बनी हुई है ‘महावतार नरसिम्हा’

Thu, 21 Aug 2025 08:01 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ के बीच जारी जंग हर बीतते दिन के साथ आगे बढ़ती जा रही है। वहीं ‘महावतार नरसिम्हा’ बॉक्स ऑफिस पर अपना एक महीना पूरा करने के करीब है। जानिए बुधवार को कैसा रहा इन फिल्मों का हाल।
विज्ञापन
1 of 5
कुली, महावतार नरसिम्हा और वॉर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में इन दिनों दो बड़े बजट की फिल्में ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ बनी हुई हैं। इन दोनों ही फिल्मों के बीच चूहे-बिल्ली की रेस चल रही है। हालांकि, अधिकतर मौकों पर रजनीकांत की ‘कुली’ ऋतिक की ‘वॉर 2’ से आगे रह रही है। जानते हैं अब बुधवार को इन दोनों फिल्मों ने की कैसी कमाई और कौन सी फिल्म रही आगे।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
'कुली' फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

कुली
रजनीकांत की मल्टीस्टारर फिल्म ‘कुली’ लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब बुधवार को फिल्म ने 6.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जो मंगलवार को 9.50 करोड़ रुपए था। इस तरह से सात दिनों में ‘कुली’ ने 222.50 करोड़ रुपए की शानदार कमाई कर ली है।

विज्ञापन

3 of 5
'वॉर 2' बॉक्स ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

वॉर 2
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘वॉर 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। मंगलवार को 9 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली ‘वॉर 2’ ने बुधवार को 5.59 करोड़ रुपए हासिल किए। इस तरह से सात दिनों में ‘वॉर 2’ का कुल कलेक्शन 199.09 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।

4 of 5
कुली बनाम वॉर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों की कहानी में है झोल
‘कुली’ और ‘वॉर 2’ दोनों ही फिल्मों को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया ही हासिल हुई है। ‘वॉर 2’ की कहानी में जहां झोल देखने को मिल रही है। वहीं फिल्म के कई एक्शन सीन और वीएफएक्स भी कहीं-कहीं पर मजाक का पात्र बन रहे हैं। वहीं ‘कुली’ की कहानी भी कई मौकों पर कन्फ्यूजिंग लग रही है। हालांकि, रजनीकांत की फैन फॉलोइंग फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर आगे बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'महावतार नरसिम्हा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
महावतार नरसिम्हा
‘वॉर 2’ और ‘कुली’ जैसी दो बड़ी फिल्मों के बीच भी ‘महावतार नरसिम्हा’ लगातार दर्शकों को अपनी ओर खींचने में सफल हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर लगभग एक महीना पूरे होने को आई ‘महावतार नरसिम्हा’ की कमाई अभी भी करोड़ों में हो रही है। मंगलवार को 2.50 करोड़ रुपए की कमाई करने वाली ‘महावतार नरसिम्हा’ ने बुधवार को 1.75 करोड़ रुपए जुटाए। इस तरह से 27 दिनों में ‘महावतार नरसिम्हा’ की कुल कमाई 217.10 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें