सैयारा कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
सलमान की ‘सिकंदर’ और अक्षय की ‘स्काई फोर्स’ को छोड़ा पीछे
‘सैयारा’ हर दिन की कमाई के साथ एक नया रिकॉर्ड भी बना रही है और कई स्टार्स की फिल्मों को पीछे छोड़ रही है। अब ‘सैयारा’ ने वर्ल्डवाइड और भारत में कमाई के मामले में सलमान खान की ‘सिकंदर’ और अक्षय कुमार की ‘स्काई फोर्स’ को पीछे छोड़ दिया है। सलमान खान की ‘सिकंदर’ ने जहां भारत में 110.36 और वर्ल्डवाइड 184.89 करोड़ रुपए की कमाई की है। तो वहीं अक्षय की ‘स्काई फोर्स’ ने भारत में 113.62 करोड़ और वर्ल्डवाइड 150.01 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। जबकि ‘सैयारा’ इन दोनों ही फिल्मों से आगे निकल गई है। ‘सैयारा’ ने भारत में जहां 153.25 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है, वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में ‘सैयारा’ अब तक कुल 188 करोड़ रुपए जुटा चुकी है। अब ‘सैयारा’ से आगे विक्की कौशल की ‘छावा’, आमिर की ‘सितारे जमीन पर’, अक्षय की ‘हाउसफुल 5’ और अजय देवगन की ‘रेड 2’ ही बचे हैं।