फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी-बड़ी शादियों के परदे के पीछे के किस्से खोलेगी जोया अख्तर की ये वेब सीरीज

Thu, 07 Mar 2019 07:38 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
ओटीटी (ओवर द टॉप) प्लेटफॉर्म पर पहली बार एक ऐसा वेब शो शुरु होने जा रहा है जिसका कैनवास अब तक के सभी इंडियन वेब शो से अलग और बड़ा होगा। 'मेड इन हेवेन' शो से जोया अख्तर, रीमा कागती, नित्या मेहरा और अलंकृता श्रीवास्तव जैसी बड़ी और टैलेंटेड फिल्म मेकर शादी के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित करेंगी।
विज्ञापन

2 of 5
bollywood
रीमा कागती और जोया अख्तर ने अपनी पहली वेब सीरीज मेड इन हेवन का निर्माण करने के लिए हाथ मिलाया है इसको लेकर रीमा का कहना है कि उनके जहन मे ये कहानी तभी आई जब वो दिल्ली में एक शादी अटेंड करने पहुंची थीं। शादियों में तमाम तरह की बातें होती हैं। वेडिंग प्लानर से लेकर फोटोग्राफर, दूल्हा-दुल्हन के घरवाले, दोस्त और रिश्तेदार सबकी अपनी-अपनी कहानियां चल रही होती हैं। इस वेब शो में इसी सच्चाई को मनोरंजक ढंग से प्रदर्शित करने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन

3 of 5
bollywood
वहीं जोया का कहना है कि ऐसी कहानी शायद ही पहले कभी किसी ने देखी होगी। जब दर्शक इस वेब शो को देखेंगे तो कहीं न कहीं खुद को महसूस जरूर करेंगे। पर्सनल एक्सपीरियंस को भी यहां देखा जा सकेगा। इसमें शादी के दिलचस्प पहलुओं को देखा और समझा जा सकेगा।

4 of 5
bollywood
इस वेब शो की सबसे बड़ी खासियत ये रहेगी कि इसके हर एपिसोड में एक नई शादी की कहानी होगी। लड़का और लड़की की व्यक्तिगत समस्याओं के अलावा विवाहोत्तर संबंधों से बिगड़ते रिश्तों को दिखाने की कोशिश जोया और रीमा ने की है। वेब शो की एक कहानी ऐसी भी है जिसमें लड़की का होने वाला पति गे होता है। वहीं फिल्म 'गली बॉय' में रणवीर के पिता का किरदार निभाने वाले एक्टर विजय राज एक बार फिर से जोया अख्तर का साथ निभाने नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bollywood
खास बात तो यह है कि जोया के इस नए प्रोजेक्ट से विजय राज डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। वेब शो की रनर और डायरेक्टर नित्या मेहरा का कहना है कि दिल्ली में कई जगहों पर 'मेड इन हेवन' की शूटिंग की गई है। मेड इन हेवेन सीरीज परफेक्ट वेडिंग का सही वर्णन पेश करती है। वेब शो में एक्टर अर्जुन माथुर मीरा नायर की शॉर्ट फिल्म के बाद एक बार फिर गे कैरेक्टर करते दिखेंगे। इस वेब सीरीज में अर्जुन माथुर, जिम सरभ, शशांक अरोड़ा, कल्कि कोचलिन, शिवानी रघुवंशी के साथ-साथ श्वेता त्रिपाठी, पुलकित सम्राट, अमृता पुरी, और मनजोत सिंह जैसे अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें