फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसेप्शन की रात में ही अनुष्का की गोद में दिखा बच्चा, तेवर थे बाप जैसे

Fri, 22 Dec 2017 06:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की रिसेप्शन पार्टी गुरुवार को दिल्ली के ताज होटल में संपन्न हुई। इस पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा विराट-अनुष्का के कई दोस्त और टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी पहुंचे थे। शिखर धवन अपने पूरे परिवार के साथ रिसेप्शन पार्टी में मौजूद थे। पार्टी चलने के दौरान ही शिखर का बेटा जोरावर अनुष्का शर्मी की गोद में सो गया। अनुष्का की गोद में सोए जोरावर की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई है। 

पढ़ेंः विराट-अनुष्का को पीएम मोदी ने दिया जबरदस्त तोहफा, देखकर दूल्हा-दुल्हन को नहीं हुआ यकीन
विज्ञापन

2 of 4
शिखर की पत्नी आयशा ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की और लोगों ने इस फोटो पर अनुष्का को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। आयशा और अनुष्का भी विराट और शिखर धवन की तरह बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है।
विज्ञापन

3 of 4
आयशा ने सोशल मीडिया पर जो फोटो शेयर की है उसमें अनुष्का एक सोफे पर बैठी नजर आ रही हैं जबकि जोरावर धवन उनकी गोद में सो रहा है। आयशा ने रिसेप्शन पार्टी में सिल्वर कलर का गाउन पहन रखा था। 

पढ़ेंः VIDEO: मुंह में नोट दबा जमकर थिरकीं अनुष्‍का, साड़ी में अनुष्‍का का हिप-हॉप देख विराट ने उतारी नजर
विज्ञापन

4 of 4
शिखर के अलावा क्रिकेटरों में सुरेश रैना भी इस पार्टी में नजर आए थे। उन्होंने भी रिसेप्शन पार्टी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें