फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zohra Sehgal: भारत की पहली महिला अभिनेत्री मानी जाती थीं जोहरा सहगल, जानें कैसे बनीं विश्न विख्यात एक्ट्रेस

Sun, 10 Jul 2022 12:17 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय सिनेमा में ऐसे कई कलाकार मौजूद हैं, जिन्होंने अपने हुनर से फिल्मी दुनिया में एक अलग जगह बनाई। फिल्मी जगत के ऐसे ही नगीनों में से एक हैं मशहूर अभिनेत्री जोहरा सहगल।
विज्ञापन
1 of 5
जोहरा सहगल - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय सिनेमा में ऐसे कई कलाकार मौजूद हैं, जिन्होंने अपने हुनर से फिल्मी दुनिया में एक अलग जगह बनाई। फिल्मी जगत के ऐसे ही नगीनों में से एक हैं मशहूर अभिनेत्री जोहरा सहगल। भारत की पहली महिला अभिनेत्री और नृतकी कही आने वाली जोहरा सहगल देश ही नहीं विदेश में भी अपनी पहचान बना चुकी थीं। अपने पूरे जीवन में जिंदादिली की मिसाल पेश करने वाली जोहरा सहगल से जुड़े कई किस्से मशहूर हैं। आज अभिनेत्री की पुण्यतिथि के मौके पर जानते हैं  यूपी के मुस्लिम परिवार में जन्मीं जोहरा सहगल कैसे बनीं विश्व प्रख्यात अभिनेत्री-
विज्ञापन

2 of 5
जोहरा सहगल - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

27 अप्रैल 1912 को उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले जोहरा सहगल का एक पारंपरिक मुस्लिम परिवार में जन्म हुआ था। बेहद छोटी उम्र में ही जोहर सहगल ने अपनी मां को खो दिया था। उन्होंने क्वीन मैरी कॉलेज लाहौर से अपनी पढ़ाई पूरी की, जिसके बाद वे 1930 में यूरोप चली गईं। यहां जर्मनी के ड्रेसडेन में मैरी विगमैन के बैले स्कूल में उन्होंने दाखिला लिया। उस दौर में जोहरा सहगल ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनीं। उन्होंने बैले स्कूल में तीम साल के लिए मॉडर्न डांस की पढ़ाई की।

विज्ञापन

3 of 5
जोहरा सहगल - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

डांस की पढ़ाई पूरी करने के बाद जोहरा ने 1935 में उदय शंकर के साथ एक डांसर के रूप में अपना करियर शुरू किया। 1935 से 1940 के बीच उन्होंने जापान, मिस्त्र, यूरोप और अमेरिका में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इसी दौरान वह भारत में उदय शंकर के साथ एक एकेडमी में डांस सिखाने लगीं। यहां उनकी मुलाकात कामेश्वर सहगल से हुई, जिनसे कुछ साल बाद शादी कर जोहरा लाहौर शिफ्ट हो गईं। शादी के बाद एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ मिलकर लाहौर में नृत्य संस्थान खोला। 

4 of 5
जोहरा सहगल - फोटो : सोशल मीडिया
बंटवारे के बाद जोहरा बॉम्बे शिफ्ट हो गईं, जहां उनकी बहन उजरा बट पृथ्वी थिएटर के साथ काम कर रही थी। बाद में जोहरा भी 1945 में एक अभिनेत्री के रूप में थिएटर से जुड़ी, जिसके बाद उन्होंने 1945 से 1959 तक देश के सभी प्रमुख शहरों में दौरा किया। इसी बीच उन्होंने 1986 में धरती के लाल फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। बाद में उन्होंने चेतन आनंद की फिल्म नीचा नगर में भी अभिनय किया, जिसने न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल की, बल्कि कान फिल्म महोत्सव में अवॉर्ड भी जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोहरा सहगल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनय और डांसिंग के अलावा जोहरा सहगल ने कोरियोग्राफी भी की। एक्ट्रेस ने गुरुदत्त की बाजी और राज कपूर की आवारा में बतौर कोरियोग्राफर काम किया। इसके अलावा उन्होंने लंदन में डॉक्टर हूं और 1984 की मिनी सीरीज द ज्वेल इन द क्राउन जैसी ब्रिटिश टेलीविजन शो में भी काम किया। बहुमुखी प्रतिभा की धनी जोहरा सहगल ने लगभग हर क्षेत्र में अपना हुनर दिखाया। उन्होंने दिल से, हम दिल दे चुके सनम, वीर जारा, सांवरिया, चीनी कम जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया। पद्मश्री, पद्म विभूषण और कालिदास सम्मान से सम्मानित जोहरा सहगल ने साल 2014 को आज ही के दिन दुनिया से विदा ले ली। लेकिन अपनी जिंदादिली और बिंदास तरीके से जिंदगी जीने की वजह से आज भी लोगों के बीच मौजूद हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें