बॉलीवुड एक्ट्रेस जोहरा सहगल का आज 106वां जन्मदिन है। जोहरा एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं, अच्छी डांस कोरियोग्राफर भी थीं। साल 2014 में 102 साल की उम्र में उनका निधन हुआ था। वो एक पारंपरिक मुस्लिम परिवार में जन्मी थीं। आखिरी बार जोहरा सहगल साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' में नजर आई थीं। साल 2010 में भारत सरकार ने जोहरा सहगल को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। आइए जानते हैं जोहरा सहगल के बारे में दिलचस्प बातें।