फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'day Spl: 8 साल छोटे हिंदू से की थी जोहरा सहगल ने शादी, 97 की उम्र में भी थी संबंध बनाने की इच्छा

Fri, 27 Apr 2018 11:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड एक्ट्रेस जोहरा सहगल का आज 106वां जन्मदिन है। जोहरा एक बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं, अच्छी डांस कोरियोग्राफर भी थीं। साल 2014 में 102 साल की उम्र में उनका निधन हुआ था। वो एक पारंपरिक मुस्लिम परिवार में जन्मी थीं। आखिरी बार जोहरा सहगल साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' में नजर आई थीं। साल 2010 में भारत सरकार ने जोहरा सहगल को पद्म विभूषण से सम्मानित किया। आइए जानते हैं जोहरा सहगल के बारे में दिलचस्प बातें।
विज्ञापन

2 of 6
जोहरा सहगल एक पारंपरिक मुस्लिम परिवार में जन्मी थीं। साल 1942 में उन्होंने एक हिंदू और अपने से 8 साल छोटे युवक से शादी की थी। जोहरा और उनके पति उदय शंकर के डांस ग्रुप में थे और भारत में इस एकेडमी के बंद होने तक इसमें शामिल रहे।
विज्ञापन

3 of 6
एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया था कि इस उम्र में भी उनकी जिंदादिली का राज क्या है? उन्होंने कहा था ह्यूमर और सेक्स। उन्होंने कहा था 97 की उम्र में भी उनके लिए सेक्स बहुत जरूरी है।

4 of 6
zohra sehgal
जोहरा सहगल अच्छे खाने की शौकीन थीं। उनकी पसंदीदा चीजें थी पकौड़े, कड़ी और मटन कोरमा। जब घर पर कोई मेहमान आते तो वो फौरन पकौड़े बनाने को कहतीं और परोसे जाने पर मेहमानों से ज्यादा खुद ही खा लिया करती थीं।
 
विज्ञापन

5 of 6
zohra sehgal
जोहरा सहगल को भले ही फिल्म और टीवी ने बेशुमार शोहरत दी पर उन्हें बतौर अभिनेत्री थिएटर में संतुष्टि मिलती थी। थिएटर से उन्हें प्यार था हालांकि फिल्में कमाई का अच्छा जरिया थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
zohra sehgal
जोहरा सहगल फिल्में लगभग ना के बराबर देखती थीं, लेकिन क्रिकेट मैच वो बड़े चाव से देखा करती थीं। जोहरा सहगल के प्रशंसक मानते हैं वह रंगमंच की दादी थीं, लेकिन उनके बोलने के अंदाज, चेहरे के हावभाव और मसखरे अंदाज के कारण उन्हें कुछ लोग बड़ी उम्र की बच्ची भी कहते थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें