फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड की वो फिल्म जो अपने स्टार कास्ट के लिए साबित हुई मनहूस, किसी की टूटी शादी तो किसी का हो गया था ब्रेकअप

Sun, 27 Dec 2020 06:08 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
zindagi na milegi dobara
यूथ को ध्यान में रखते हुए बॉलीवुड में कई बार दोस्तों पर भी फिल्में बनाई गईं है। इन फिल्मों ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया बल्कि लोगों के दिलों में भी जगह बना ली। हालांकि ऐसे ही एक विषय पर आधारित फिल्म थी 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था और लोगों का दिल भी जीता था, लेकिन इसमें काम करने वाले स्टार्स की जिंदगी में भूचाल आ गया था। इसे किस्मत कहें या फिर कुछ और लेकिन इस फिल्म में काम करने वाले सभी स्टार्स का एक के बाद एक ब्रेक अप हो गया था।
विज्ञापन

2 of 6
ऋतिक रोशन-सुजैन खान
ऋतिक-सुजैन

इस फिल्म में ऋतिक ने ऐसे शख्स का रोल प्ले किया था जो काम को जिंदगी में सबसे प्राथमिकता देता है, लेकिन फिर अपने दोस्तों के साथ वेकेशन पर जाने से उसे समझ आता है कि जिंदगी में काम से बढ़कर भी और चीजे हैं। इस फिल्म के बाद ऋतिक और सुजैन का ब्रेकअप हो गया था।
विज्ञापन

3 of 6
अभय देओल और प्रीति देसाई - फोटो : Instagram
अभय देओल-प्रीति देसाई

फिल्म में अभय ने एक ऐसे लड़के का रोल निभाया था जो गलती से शादी के लिए अपनी फ्रेंड को प्रपोज कर देता है, लेकिन उसे शादी नहीं करनी होती है। इस फिल्म के बाद ही असल जिंदगी में भी अभय अपनी गर्लफ्रेंड से अलग हो गए थे। 4 साल तक लिव-इन में रहने के बाद अभय देओल का उनकी गर्लफ्रेंड प्रीति देसाई से साल 2015 में ब्रेकअप हो गया था।

4 of 6
अनुराग कश्यप- कल्कि कोचलिन
कल्कि कोचलिन- अनुराग कश्यप

कल्कि ने फिल्म में अहम रोल निभाया था। फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' जिस साल रिलीज हुई थी उसी साल कल्कि ने अनुराग से शादी रचाई थी। हालांकि साल 2015 में दोनों अलग हो गए थे।
विज्ञापन

5 of 6
फरहान अख्तर और अधुना भंबानी - फोटो : फाइल फोटो
फरहान अख्तर- अधुना

फरहान और अधुना ने 15 साल तक शादीशुदा जिंदगी बताई थी, लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद ये कपल भी एक दूसरे से अलग हो गए। फिल्म में फरहान ने एक मस्त मौला लड़के का किरदार निभाया था जो हर वक्त मजाक करता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर
कैटरीना-रणबीर कपूर

कैटरीना किसी समय में रणबीर कपूर की गर्लफ्रेड मानी जाती थी। हालांकि इस फिल्म के बाद ही दोनों का रिश्ता टूटता हुआ नजर आया था। वहीं कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था। फिल्म में कैटरीना ने स्कूबा डाइविंग इंस्ट्रक्टर का किरदार निभाया था जिसे ऋतिक रोशन के कैरेक्टर अर्जुन से प्यार हो जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें