फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन इतने करोड़ ही जुटा पाई 'जीरो', अपनी ही फिल्मों को पछाड़ नहीं पाए शाहरुख खान

Sat, 22 Dec 2018 10:00 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
zero - फोटो : social media
शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ की मच अवेटेड फिल्म 2.0 इस शुक्रवार रिलीज हो गई है। शाहरुख की पिछली कुछ फिल्में टिकट खिड़की पर करिश्मा नहीं दिखा पाई थीं। ऐसे में 2.0 से काफी उम्मीदें हैं। मेरठ के बउआ सिंह बने शाहरुख की इस फिल्म को क्रिटिक्स ने मिले जुले रिएक्शन दिए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
zero - फोटो : social media
क्रिसमस की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए डायरेक्टर आनंद एल राय ने अपनी इस फिल्म को रिलीज किया है। शुक्रवार को फिल्म का जिस तरह कलेक्शन रहा उसके बाद माना जा रहा है कि वीकेंड पर इसकी कमाई बढ़ सकती है। शाहरुख की पिछली फिल्म की कमाई पर नजर डालें तो जब हैरी मेट सेजल ने ओपनिंग डे पर 15 करोड़ का बिजनेस किया था।
विज्ञापन

3 of 5
zero - फोटो : social media
वेबसाइट बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, मॉर्निंग शो में जीरो की ठीक-ठाक शुरुआत हुई और 30-35 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी मिली। वर्ल्डवाइड स्क्रीन्स की बात करें तो ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान के बराबर जीरो को भी स्क्रीन्स मिले। इस मामले में टाइगर जिंदा है और ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान के बाद जीरो तीसरी बड़ी फिल्म है। ऑक्यूपेंसी के हिसाब से जीरो 2.0 से पीछे है लेकिन यहां गौर करने वाली बात ये है कि फिल्म के टिकट्स के दाम ज्यादा हैं। जीरो ने पहले दिन करीब 20 करोड़ का बिजनेस किया है।

4 of 5
zero - फोटो : social media
पहले दिन की कमाई की तुलना करें तो शाहरुख की पिछली फिल्में दिलवाले और रईस के बराबर ही जीरो की कमाई रही। साथ ही सलमान खान की ट्यूबलाइट भी पहले दिन 20 करोड़ ही कमा पाई थी। शुक्रवार को वीकडेज की वजह से भी कलेक्शन में कमी देखी गई। शनिवार और रविवार को इसका बिजनेस बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
zero - फोटो : instagram
फिल्म में वीएफएक्स का काफी काम है, जिस वजह से इसका बजट बढ़ा है। माना जा रहा है कि फिल्म का एक चौथाई से ज्यादा बजट वीएफएक्स पर खर्च किया गया है। जीरो का कुल बजट 175 करोड़ के आस-पास है। फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 'जीरो को दुनियाभर में कुल 5,965 स्क्रीन्स पर रिलीज गया है। इनमें से भारत में कुल 4,380 और ओवरसीज में 1,585 स्क्रीन्स मिले। कुछ दूसरे देशों में ये फिल्म बाद में रिलीज होगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें