डायरेक्टर आनंद एल राय निर्देशित जीरो का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। आखिर आज बॉक्स ऑफिस पर फिल्म रिलीज हो गई है। शाहरुख खान, कटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा स्टारर बिग बजट ये फिल्म क्रिसमस की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए रिलीज की गई है। फिल्म को छुट्टियों और फेस्टिवल का फायदा मिलने की उम्मीद है। शाहरुख खान की पिछली फिल्मों पर नजर डालें तो साल 2013 में रिलीज हुई चेन्नई एक्सप्रेस के वक्त से ही उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली। यही नहीं बात चाहे हैप्पी न्यू ईयर (2014) की हो, दिलवाले (2015) या फैन (2016) की करें, फिल्म के कंटेट को लेकर भी शाहरुख की आलोचना होती रही है। अब ऐसे में शाहरुख को एक हिट की सख्त जरूरत है।