शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जीरो के पैचवर्क में जुटे हुए हैं। जल्द ही वो फिल्म का प्रमोशन शुरू कर देंगे। इससे पहले मंगलवार को फिल्म का नया गाना इश्कबाजी रिलीज किया गया। जिसमें शाहरुख खान और सलमान खान एक साथ ठुमके लगाते हुए दिखे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
zero
- फोटो : instagram
गाने में शाहरुख खान को थिरकता देख सलमान खान खुद को रोक नहीं पाते हैं। फिर गमछा लेकर सलमान खान भी मंच पर पहुंच जाते हैं और शाहरुख खान के साथ नाचने लगते हैं। आखिर में शाहरुख, सलमान खान की गोद में बैठ जाते हैं और उन्हें किस करते हैं। जिसके बाद शाहरुख ने अब ट्वीट किया है।
विज्ञापन
3 of 5
zero
- फोटो : Screengrab
दरअसल, इश्कबाजी गाने को सलमान खान ने पहले अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा- 'दोस्त के नाम, दोस्ती के नाम, इश्क करने वालों के नाम, इश्कबाजी के नाम।'
4 of 5
zero
- फोटो : instagram
सलमान खान को रिप्लाई करने में शाहरुख भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने सलमान के ट्वीट को टैग करते हुए लिखा कि 'धन्यवाद भाई, जीरो की पूरी टीम की ओर से। फिर से आपका गाल चूमने का मन कर रहा है।'
बता दें कि फिल्म में सलमान खान कैमियो का किरदार निभा रहे हैं, जबकि शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। इससे पहले सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट में शाहरुख खान कैमियो बने थे। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी जीरो 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलाज होगी।