फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर परदे पर दिखेगी शाहरुख-जीशान की दोस्ती, जानिए अमर उजाला को दिए स्पेशल इंटरव्यू में क्या कुछ कहा

Wed, 19 Dec 2018 04:32 PM IST
vivek shukla एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
zeeshan ayyub
इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में उनके दोस्त के रोल में मोहम्मद जीशान अय्यूब हैं। दिल्ली के रहने वाले जीशान इससे पहले 'रईस' में शाहरुख खान के साथ काम कर चुके हैं। अमर उजाला ने उनसे किए ये पांच सवाल।
विज्ञापन

2 of 6
zeeshan ayyub
'जीरो' में अपने रोल को किस तरह से देखते हैं?
बबुआ, शाहरुख खान के किरदार का दोस्त है, नाम है गुड्डू। उसकी जिंदगी दोस्तों का दोस्त वाली है। दिल्ली-यूपी में दोस्ती इसी तरह से होती है। या तो होती ही नहीं और हो गई तो फिर निभाई जाती है।
विज्ञापन

3 of 6
zeeshan ayyub
हीरो के दोस्त वाले कैरेक्टर कई बार रूटीन हो जाते हैं। आपको ये डर नहीं लगा?
कभी भी नहीं लगा, क्योंकि आनंद जी, निर्देशक आनंद एल राय मेरे लिए सब कुछ हैं। मैं उन पर आंख बंद करके भरोसा करता हूं। मैंने उनके साथ तनु वेडस मनु रिटर्न में काम कियाए रांझणा में काम किया। आप उन फिल्मों को देखिए जहां मेरा कैरेक्टर मेन स्टोरी का हिस्सा है। जीरो को लेकर इतना कह सकता हूं कि गुड्डू किसी को निराश नहीं करेगा। इस किरदार को भी लोग याद रखेंगे।
 

4 of 6
zeeshan ayyub
सवाल ये था कि हीरो के दोस्त के रोल अक्सर कलाकारों को एक खास इमेज में बांध देते हैं।
मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ। अब तक मैंने जब भी ऐसे किरदार किए हैं तो फिल्म की कहानी से ये किरदार जुड़ा रहता है और कुछ न कुछ करता है। अगर सिर्फ हीरो के आसपास मंडराना है तो मुझे नहीं लगता कि इसके लिए कोई मुझे ऑफर करेगा। अब तक ऐसा हुआ भी नहीं। दूसरी बात मैं डरकर काम नहीं करता। मैं अपने रोल को सौ प्रतिशत देता हूं और अपने काम को एन्जॉय करता हूं। इससे आगे का मामला दर्शकों पर छोड़ देता हूं।
विज्ञापन

5 of 6
zeeshan ayyub
दोस्त के रोल के अलावा किस तरह के रोल पसंद हैं?
मैं कलाकार हूं और हर रोल करना पसंद करता हूं। जीरो के बाद मणिकर्णिका रिलीज होगी। इस रोल में किसी के दोस्त की कोई बात नहीं है। बहुत कमाल का कैरेक्टर है। इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत के साथ सोन चिड़िया है। वहां भी दोस्त जैसा कैरेक्टर देखने को नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
zeeshan ayyub
परदे पर आप कई हीरो के दोस्त बन चुके हैं। असली जिंदगी में कौन कौन से हीरो के साथ आपकी दोस्ती रही है?
फिल्म इंडस्ट्री में दोस्ती का मतलब अलग अलग होता है, जो बदलता रहता है। जब आप किसी के साथ किसी फिल्म में पहली बार काम करते हैं, तो अलग तरह की ट्यूनिंग हो जाती है। वहां टाइम लग जाता है। दूसरी बार काम करते हैं, तो ज्यादा सहजता रहती है। अगर शूटिंग नहीं हो तो औपचारिक मुलाकातें होती रहती हैं, जिसमें दुआ-सलाम हो जाता है, लेकिन मैं इसे दोस्ती नहीं मानता। मेरे लिए दोस्त बहुत अहम हैं और सब निजी हैं। को स्टार और दोस्ती, अलग अलग बातें हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि जिन लोगों के साथ काम किया उनके साथ रिश्ते बने हुए हैं। शाहरुख खान ;रईस, जीरो, सलमान 'ट्यूबलाइट' आमिर खान 'ठग्स आफ हिंदोस्तां' सैफ अली खान; फैंटम सभी से ट्यूनिंग परफेक्ट है और हम एक दूसरे की कद्र करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें