जीनत अमान
- फोटो : सोशल मीडिया
जीनत अमान ने लिखा, 'राज कपूर मुझे ले तो आए थे, लेकिन मेरी वेस्टर्न छवि को लेकर चिंतित थे। वह इस बात को लेकर श्योर नहीं थे कि ऑडियंस मुझे इस अवतार में पसंद करेगी या नहीं, जिसके लिए यह लुक टेस्ट किया गया था। हमने लता जी के गाने जागो मोहन प्यारे पर एक छोटा सा रील भी बनाया था। राज जी ने इस रील की स्क्रीनिंग को आरके स्टूडियो में रखा, ताकि डिस्ट्रीब्यूटर्स का रिएक्शन देखा जा सके। उस पहली स्क्रीनिंग के बाद ही सभी क्षेत्रों के अधिकारों को तुरंत बेच दिया गया था'।