फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सकीना बेगम के नाम से बड़े परदे पर होगी जीनत अमान की वापसी, जानिए कौन सी है ये फिल्म

Mon, 17 Jun 2019 02:36 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
zeenat aman - फोटो : social media
बीते समय की ग्लैमरस अदाकारा जीनत अमान लंबे वक्त के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। जीनत की यह वापसी आशुतोष गोवारिकर की आने वाली फिल्म 'पानीपत' से होगी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, कृति सैनन और संजय दत्त लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 1761 में हुई 'पानीपत' की तीसरी लड़ाई पर आधारित होगी जो अफगान और मराठाओं के बीच हुई थी। 
विज्ञापन

2 of 5
zeenat aman
जीनत इस फिल्म के ज़रिए आशुतोष गोवारिकर के साथ 30 साल बाद काम करने जा रही हैं। इस फिल्म में जीनत सकीना बेगम का किरदार निभाते नज़र आएंगी। दरअसल, आशुतोष गोवारिकर 30 साल पहले 1989 में आई अनंत बलानी की फिल्म 'गवाही' में जीनत अमान के साथ काम कर चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ashutosh govarikar - फोटो : social media
आशुतोष एक बार फिर जीनत के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। वह कहते हैं, "जीनत अमान जैसी अदाकारा का निर्देशन करना गर्व के साथ मेरे लिए एक फैन बॉय मोमेंट जैसा है। बचपन से उनकी कई फिल्में देखी हैं मैने और मुझे वह काफी पसंद भी हैं।" 

4 of 5
अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं पिछले साल दिसंबर में ही 'पानीपत' की शूटिंग शुरू हो गई थी। फिल्म में मोहनीश बहल, कुणाल कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे भी अहम किरदारों नजर आएंगी। साथ ही जीनत अमान अगले हफ्ते से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। जीनत अमान जो किरदार इस फिल्म में निभाने जा रही हैं, वह अफगान और मराठाओं के बीच हुई लड़ाई का एक अहम हिस्सा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
zeenat aman
जीनत इस फिल्म में होशियारगंज की सकीना बेगम का कैमियो रोल करती नजर आएंगी। उनका किरदार अपने ही राज्य में सीमित रहने वाला है, जिनकी मदद अर्जुन कपूर का किरदार सदाशिव राव भाऊ करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें