फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी दुनिया से दूर है इस सुपरस्टार का बेटा, शाहरुख खान का भाई बन आया था चर्चा में

Sun, 05 Jul 2020 09:05 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जायद खान - फोटो : इंस्टाग्राम

संजय खान जहां अपने वक्त में सुपरहिट एक्टर रहे हैं वहीं उनके बेटे जायद खान के बारे में कम ही लोगों को पता है। जायद का पूरा नाम जायद अब्बास खान है। उन्होंने साल 2003 में फिल्म 'चुरा लिया है तुमने' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने वो मैं हूं ना, दस, लव ब्रेकअप्स जिंदगी जैसी फिल्में कीं लेकिन ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं। संजय खान से बिल्कुल उलट जायद का करियर इसके बाद उस ऊंचाईयों तक नहीं पहुंच पाया। 

विज्ञापन

2 of 5
जायद खान - फोटो : इंस्टाग्राम
आज जायद खान का जन्मदिन (zayed khan Birthday) है। उनके जन्मदिन पर जानिए उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कुछ रोचक किस्से। जायद का जन्म 5 जुलाई, 1980 को मुंबई में हुआ। जायद को पॉपुलैरिटी शाहरुख खान की फिल्म मैं हूं ना से मिली। इस फिल्म में जायद खान ने शाहरुख खान के भाई का किरदार निभाया था। लंबे बालों लक्की का कूल अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आया।
विज्ञापन

3 of 5
जायद खान - फोटो : सोशल मीडिया
जायद खान ने 2005 में अपनी लॉन्ग टाइम की दोस्त मलाइका पारेख से शादी की थी। ये दोनों 1995 से एक-दूसरे को जानते थे। एक इंटरव्यू में मलाइका ने बताया था कि जायद ने उन्हें कई बार अंगूठी देकर प्रपोज किया था। 2008 में उन्होंने अपने पहले बेटे के जन्म की खुशी में स्मोकिंग करना छोड़ दिया था।  

4 of 5
जायद खान - फोटो : इंस्टाग्राम
जायद खान कुछ बड़ी फिल्मों जैसे; मैं हूं ना, दस, ब्लू और तेज में कुछ बड़े कलाकारों जैसे; शाहरुख खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार और संजय दत्त के साथ नजर आए और अपने अभिनय से दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित भी किया। लेकिन, एक सोलो ब्लॉबस्टर की उनके करियर को अब भी दरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संजय खान बेटे के साथ - फोटो : ट्विटर
साल 2015 में जायद की फिल्म शराफत गई तेल लेने रिलीज हुई थी। मगर इसके बाद पांच सालों से उन्होंने बॉलीवुड की किसी भी फिल्म में काम नहीं किया। अब खबर है कि जायद खान एक बार फिर से कमबैक करने जा रहे हैं। हालांकि इस बीच वह टीवी में नजर आते रहे। खबर है कि जायद भारतीय सेना के ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान की बायोपिक में नजर आने वाले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें