जरीना वहाब
एक दिन जरीना को पता चला कि देव आनंद अपनी नई फिल्म 'इश्क, इश्क, इश्क' के लिए एक नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं। बस फिर क्या था वो सीधे महबूब स्टूडियो पहुंचीं और ऑडीशन दिया। फिल्म में जरीना को जीनत अमान की बहन का रोल मिला था हालांकि फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही और इसका उन्हें कोई लाभ नहीं मिला। जरीना को राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'चितचोर' से पहचान मिली। इसके बाद वो 'घरौंदा', 'अनपढ़', 'सावन को आने दो', 'नैया', 'सितारा' और 'तड़प' जैसी फिल्मों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में सफल रहीं।