कंगना रनौत
- फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut
कंगना को लेकर दिया बयान
इसी इंटरव्यू में जरीना वहाब ने कंगना रनोत के बारे में भी काफी कुछ कहा। वह कहती हैं, ‘ कंगना अकसर हमारे घर आती थी। मैं उसके लिए हमेशा से अच्छी रही। आदित्य भी उसके साथ अच्छा व्यवहार करते थे। मुझे नहीं पता कि आखिर इनके बीच क्या गलत हुआ। हां, मैंने इतना जरूर कहना चाहूंगी कि मैंने ऐसा कुछ देखा जो आदित्य नहीं देख पाया।’ कंगना का जिक्र इस इंटरव्यू में जरीना ने इसलिए किया क्योंकि एक समय में कंगना और आदित्य के भी रिश्ता रहा। कंगना जब अपना करियर बॉलीवुड में शुरू कर रही थी तब उनके और आदित्य पंचोली को कई बार साथ देखा जाता था। उनके रिश्ते में होने की बात कही जाती थी। इस बात की पुष्टि भी तब हुई जब कंगना ने साल 2019 में आदित्य पंचोली के खिलाफ एक केस दर्ज किया। जिसमें उन्होंने कहा कि आदित्य ने उन पर हमला किया, उनका शोषण किया, उन्हें घर में बंधक बनाकर रखा। उस समय भी जरीना वहाब अपने पति आदित्य के साथ खड़ी नजर आई थी, उन्होंने अपने पति को पूरा सपोर्ट किया।