Zarina Wahab Birthday: 80-90 के दशक में जरीना वहाब ने अपने फिल्मी करियर में अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। मगर जरीना के फिल्मी सफर की शुरुआत आसान नहीं थी। आज जरीना वहाब अपना जन्मदिन (17 जुलाई 1959) मना रही हैं। इस मौके पर उनके फिल्मी करियर पर एक नजर।
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जन्मी जरीना वहाब ने एक्टिंग में करियर बनाने के लिए सबसे पहले फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट इंडिया, पुणे से ट्रेनिंग ली। जरीना ने अपने पूरे एक्टिंग करियर में हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया। जरीना की मातृभाषा तो तेलुगु ही है। साथ ही वह उर्दू और इंग्लिश जैसी भाषाओं का ज्ञान भी रखती हैं। जानिए, इस चर्चित एक्ट्रेस के करियर और निजी जीवन के बारे।
विज्ञापन
2 of 5
जरीना वहाब
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamzarinawahab
जब राज कपूर ने दिया नेगेटिव फीडबैक
एक्टिंग की ट्रेनिंग लेने के बाद जरीना वहाब ने फिल्मों में रोल पाने के लिए प्रयास शुरू किया। कहा जाता है कि शुरुआत में जरीना वहाब के लुक को देखकर राज कपूर ने उन्हें नेगेटिव फीडबैक दिया। मगर जरीना ने हार नहीं मानी। खुद पर काम किया, अपने लुक पर काम किया। वह बॉलीवुड पार्टियों, इवेंट में जाती थीं, इस दौरान उन्हें नोटिस किया गया। जरीना को भी एक बार पता चला कि देव आनंद अपनी फिल्म 'इश्क, इश्क, इश्क' के लिए नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं। यह जानकर वह महबूब स्टूडियो पहुंचीं और ऑडिशन दिया। फिल्म में जरीना वहाब को जीनत अमान की बहन का रोल मिला गया। भले ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं किया हो, मगर जरीना के अभिनय को पहचान मिली।
विज्ञापन
3 of 5
जरीना वहाब
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
इन फिल्मों में निभाए उम्दा किरदार
जरीना वहाब को फिल्म ‘चित्तचोर(1976)’ में मध्यवर्गीय परिवार की लड़की का रोल करने का मौका था। इसके अलावा वह फिल्म ‘अगर,’ ‘जज्बात’, ‘सावन को आने दो’, ‘रईसज्यादा’ और ‘घरौंदा’ जैसी फिल्मों का हिस्सा जरीना बनीं। फिल्म ‘घरौंदा’ के लिए जरीना को 1977 में फिल्मफेयर अवॉर्ड में बेस्ट एक्ट्रेस का नॉमिनेशन भी मिला। आगे चलकर हिंदी के अलावा जरीना ने तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी एक्टिंग की। वह फिल्म ‘माय नेम इज खान’ में शाहरुख खान के बचपन के किरदार की मां का रोल करती दिखीं। इस किरदार में उन्हें खूब सराहा गया।
4 of 5
जरीना वहाब और आदित्य पंचोली
- फोटो : इंस्टाग्राम-@iamzarinawahab
मुश्किल वक्त में पति आदित्य पंचोली के साथ खड़ी रहीं
साल 1986 में जरीना वहाब ने जाने-माने बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली से शादी कर ली थी। आदित्य पंचोली और जरीना वहाब ने लव मैरीज की थी। मगर इनकी शादी-शुदा जिंदगी में भी दिक्कतें आईं। आदित्य पंचोली का नाम कई बार कुछ एक्ट्रेसेस से जुड़ा। इन बातों की कभी भी जरीना ने परवाह की है। जरीना हमेशा ही आदित्य पंचोली के साथ खड़ी नजर आईं।
जरीना वहाब और बेटा सूरज पंचोली
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamzarinawahab
बेटे ने अभिनय की विरासत को आगे बढ़ाया
जरीना वहाब और आदित्य पंचोली का एक बेटा सूरज और एक बेटी सना है। सूरज पंचोली ने अपनी मां जरीना वहाब और पिता आदित्य पंचोली की तरह अभिनय की विरासत को आगे बढ़ाया है। हाल ही में सूरज पंचोली एक फिल्म ‘केसरी वीर’ में दिखे। वहीं जरीना वहाब भी फिल्म ‘जाट’ में दिखी थीं। जरीना फिल्मों के अलावा वेब सीरीज, टीवी सीरियल्स में भी अभिनय करती हैं।