फिल्म 'अक्सर-2' के मेकर्स और जरीन खान के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। दरअसल, जरीन खान ने फिल्म 'अक्सर-2' के मेकर्स पर बिना जानकारी के फिल्म में किसिंग सीन लंबे किए जाने और बिना किसी वजह हर फ्रेम में उनसे छोटे कपड़े पहनाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
2 of 6
अब जरीन के स्टाइलिस्ट शाहिद अमीर ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है। शाहिद ने स्वीकारा कि जरीन से पहले फिल्म के लिए अप्रोच करते वक्त बताया गया था कि फिल्म साफ सुथरी होगी। वो 'हेट स्टोरी-3' जैसी फिल्म नहीं बनाने जा रहे हैं। सब कुछ ठीक भी चल रहा था, लेकिन किसी अनजान शख्स के कहने पर अचानक ही प्लान बदला गया।
विज्ञापन
3 of 6
दिल से, ओमकारा, सिंह इज़ किंग, सरबजीत जैसी फिल्मों में बतौर स्टाइलिश काम कर चुके शाहिद ने स्पॉटबॉय से बात करते हुए कहा कि, 'मैं अक्सर-2 के मेकर्स के साथ पहली भी काम कर चुका हूं। मगर इस तरह का मामला और बर्ताव पहले भी देख रहा हूं'।
4 of 6
जरीन ने बताया था कि सेंसुअस सीन फिल्माने की आड़ में उन्होंने ऐसी चीजें करवाईं जिन्हें सिर्फ अश्लील कहा जा सकता है। जरीन ने ये भी आरोप लगाया था कि डायरेक्टर-प्रोड्यूजर हर फ्रेम में उन्हें कम कपड़े पहनने का दबाव बनाते थे।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : Tips
शाहिद ने आगे बताया कि, 'मैं ज्यादा डिटेल में नहीं जाउंगा, लेकिन जरीन ने जो भी कहा वो सब सच है। हमें बताया गया था कि जरीन की बॉडी दिखाना उनका मकसद नहीं, लेकिन जल्द ही सब कुछ एक्सपोज और उजागर करना ही रह गया।
गौरतलब है कि फिल्म 'अक्सर-2' 17 नवंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में बोल्ड सीन्स के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई ठंडी है। दो दिन में फिल्म की कमाई सिर्फ 2 करोड़ 44 लाख रही थी।