फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरीन ने ट्रोल करने वालों को कहा "दूं एक तमाचा मुंह पर अभी...", पढ़ें क्या है पूरा मामला

Sun, 18 Feb 2018 07:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'हेट स्टोरी-3' में अपने हॉट एंड बोल्ड अंदाज से सभी को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस जरीन खान इन दिनों चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करने वाले लोगों को जरीन ने मजबूती से जवाब दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सलमान की हीरोइन से पहचाने जाने वालीं और फिल्म 'वीर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जरीन खान ने कहा कि जब लोग उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हैं उन्हें बहुत बुरा लगता है। साथ ही उन्होंने इस बारे में अपनी परेशानी व्यक्त की।
विज्ञापन

3 of 5
इतना ही नहीं ट्रोलिंग को लेकर जरीन ने यह भी कहा कि शुक्र है मेरी मां सोशल मीडिया पर नहीं हैं। वरना लोग जिस रहत से कमेंट करते हैं उससे मेरी मां को जरूर परेशानी होती। उन्होंने यह बात टीवी चैनल एमटीवी पर प्रसारित होने वाले नए शो 'एमटीवी ट्रोल पुलिस' में कही। 

4 of 5
शो में ट्रोल करने वालों को बेबाकी से जवाब देते हुए जरीन ने यह भी कहा कि "दूं एक तमाचा मुंह पर अभी..."। साथ ही उन्होंने इस शो की तारीफ करते हुए कहा कि एमटीवी उन लोगों की मदद कर रहा है जिन्हें बिना किसी वजह सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपको बता दें कि जरीन खान का फिल्म 'हेट स्टोरी-3' में काफी बोल्ड और हॉट अंदाज देखा गया था। हाल ही में उनकी हॉरर फिल्म '1921' रिलीज हुई थी। मगर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें