इन दिनों एक्ट्रेस जरीन खान का पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद आफरीदी के साथ जोड़ा जा रहा था। हाल ही में इस पर जरीन की प्रतिक्रिया आई है। जरीन खान ने इसे बेहद शर्मनाक बताया। जरीन खान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं सोशल मीडिया में कई पोस्ट ऐसे देख रही हूं जिसमें शाहिद अफरीदी के साथ मेरा नाम जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
2 of 4
zareen khan
जरीन ने लिखा, 'आपको बता दूं कि वह पूरी तरह से फैमिली मैन हैं और बेहद अच्छे इंसान हैं। मैं लोगों से कहना चाहूंगू इस तरह के पोस्ट पर ना तो ध्यान दें और ना ही इस तरह की बातों को तवज्जों दे। इस तरह के पोस्ट करने वाले को जरीन खान ने शर्म करने की सलाह भी दी है।
विज्ञापन
3 of 4
शाहिद अफरीदी
आपको बता दें कि पिछले काफी समय से जरीन खान का नाम पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके शाहिद अफरीदी के साथ जोड़ा जा रहा था। जरीन खान ने कुछ दिनों पहले शाहिद अफरीदी और उनकी बेटी के साथ अपनी एक फोटो भी सोशल मीडिया में शेयर की थी।
Came across a senseless post thts doin rounds on social media abt @SAfridiOfficial n me.
He is a complete family man and a true gentleman.
I wud request ppl not to pay heed to fake news and encourage such stupidity. #Shame #CheckFacts #GetALife
— Zareen Khan (@zareen_khan) December 22, 2017
इससे पहले भी जरीन खान कई मौकों पर शाहिद अफरीदी के साथ नजर आ चुकी हैं। फिलहाल जरीन खान विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म 1921 में नजर आने वाली हैं। ये हॉरर फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में जरीन के साथ करन कुंद्रा भी लीड रोल में हैं।