फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान की इस हीरोइन पर टूटा दुखों का पहाड़, मल्टीप्लेक्स मालिकों ने फिल्म दिखाने से किया मना

Fri, 12 Jan 2018 03:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
zareen khan
विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘1921’ इस शुक्रवार यानी 12 जनवरी को रिलीज हो गई, लेकिन फिल्म रिलीज के साथ मुश्किलों में भी घिर गई है। जिसके चलते यह फिल्म कई मल्टीप्लेक्सेस में रिलीज नहीं की गई है।

पढ़ें: 'साहब, बीबी और गैंगस्टर 3' की शूटिंग खत्म, पत्नी और डायरेक्टर के साथ की पार्टी
विज्ञापन

2 of 5
1921
दरअसल, इसे मल्टीप्लेक्सेस कंपनियों की तानाशाही भी कह सकते हैं कि देश के 4 बड़े मल्टीप्लेक्सेस ने जरीन खान की फिल्म '1921' का बायकॉट कर दिया है। जिसके चलते यह फिल्म PVR, INOX, कार्निवल सिनेमाज और सिनेपोल्स में रिलीज नहीं की गई।
विज्ञापन

3 of 5
1921
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ महीनों पहले इन 4 मल्टीप्लेक्से मालिकों ने निर्माताओं से फिल्म रिलीज के 8 हफ्ते तक इसके सैटेलाइट अधिकार किसी चैनल को नहीं बेचने के लिए कहा। हालांकि रिलांयस इंटरटेनमेंट ने मल्टीप्लेक्से मालिकों की बात को बेतुका बताया और ऐसी किसी भी डील पर साइन करने से मना कर दिया। जिसके बाद 1921 को 4 मल्टीप्लेक्स में रिलीज नहीं किया गया।

4 of 5
1921
रिलायंस का कहना है कि यह मल्टीप्लेक्स मालिकों की मनमानी है। छोटी फिल्में अपना बजट सैटेलाइट अधिकार से निकाल लेती हैं ऐसे में उनकी यह तानाशाही गलत है। फिल्म निर्माताओं के बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब मल्टीप्लेक्स मालिकों का रवैया ऐसा हो इससे पहले भी कमल मुकुट की फिल्म 'शादी में जरूर आना', टी-सीरीज की फिल्म 'तुम्हारी सुलु' और वायकॉम की 'द हाउस नेक्सट डोर' को भी ऐसी ही परेशानियों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
1921
बता दें कि फिल्म '1921' में करण कुंद्रा लीड रोल में हैं। फिल्म में उनके अपोजिट जरीन खान है। जरीन की ये पहली हॉरर फिल्म है। वहीं करण के साथ भी वो पहली बार बड़े पर्दे पर काम कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें