फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की इस एक्ट्रेस ने हिना खान को लताड़ा, कहा- 'बहुत दिखावा करती है वो'

Fri, 12 Jan 2018 09:47 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हिना खान
बिग बॉस के घर में जाकर हिना खान ने अपनी इमेज को निगेटिव कर लिया है। पहले उन्होंने टीवी सीरियल की प्यारी बहू अक्षरा बनकर काफी दिल जीते थे। लेकिन अब उन्हें एक वैंप की तरह देखा जा रहा है। महिला सशक्तिकरण का नारा लगाने वाली हिना ने महिलाओं के खिलाफ कई बेहूदी बातें बोली हैं।
विज्ञापन

2 of 5
जरीन खान
हिना ने किसी एक्ट्रेस को बल्की तो किसी को भैंगी बुलाया। इसके लिए उन्हें घर के बाहर खूब लताड़ा गया। अब एक्ट्रेस जरीन खान ने भी हिना को Fake कहा है। दरअसल, हिना ने साउथ की हीरोइनों को बल्की कहा था। इस पर जरीना ने अपनी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

3 of 5
हिना खान
स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में जरीन ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि हिना ने क्या कहा। वो ऐसे रोल एक्‍सेप्ट ना करे जिसमें उसे वजन बढ़ाने को कहा जाए। लेकिन वो एक एक्ट्रेस होकर ऐसा कैसे कह सकती हैं। अगर वो अपने फिगर के लिए इतनी जागरूक हैं तो रहें। लेकिन हॉलीवुड और बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जो रोल के लिए अपने लुक को बदल देती हैं।'

4 of 5
हिना खान
जरीन ने कहा, 'विद्या बालन ने डर्टी पिक्चर के लिए अपना वजन बढ़ाया। सरबजीत के लिए रणदीप हुड्डा ने अपना लुक पूरी तरह से बदल लिया था। जब उन्हें कोई बड़े एक्टर और डायरेक्टर के साथ काम करने का मौका मिलेगा तो वो भी मना नहीं कर पाएगी। मुझे लगता है वो दिखावा करती है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिना खान
हिना खान की हेटर लिस्ट में अब जरीन खान का नाम भी शामिल हो चुका है। इससे पहले गौहर खान, काम्या पंजाबी, किश्वर मर्चेंट और कीर्ति खरबंदा हिना को लताड़ लगा चुकी हैं। बता दें कि इन दिनों जरीन अपनी अपकमिंग फिल्म 1921 का प्रमोशन कर रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें