8 साल के बॉलीवुड सफर में जरीन खान अब तक 11 फिल्में कर चुकी हैं। जरीन आखिरी बार हॉरर फिल्म '1921' में नजर आई थीं जो कि साल 2018 की शुरुआत में रिलीज हुई थी। जरीन का नाता विवादों से भी रहा है। जरीन खान की फिल्म 'अक्सर 2' से जुड़ा विवाद काफी सुर्खियों में रहा जिसमें जरीन ने प्रोड्यूसर के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। जरीन कुछ महीनों से लाइम लाइट से दूर हैं तो चलिए जरीन के जन्मदिन पर आपको बताते हैं कि वह इन दिनों क्या कर रही हैं।
विज्ञापन
2 of 5
zareen khan
आखिरी बार '1921' फिल्म में नजर आने वाली जरीन खान इन दिनों हरियाणवी भाषा सीख रही हैं। जिसके पीछे की वजह उनकी आने वाली नई फिल्म है जिसका नाम 'वन डे' है। जानकारी के मुताबिक 'वन डे' फिल्म में जरीन पुलिस का रोल निभाएंगी।
विज्ञापन
3 of 5
Zareen Khan
इस फिल्म को अशोक नंदा डायरेक्ट करेंगे। 'वन डे' फिल्म में कुछ अंश रांची और हरियाणा का दिखाया जाएगा जिस वजह से जरीन खान इन दिनों हरियाणवी भाषा सीख रही हैं। सूत्रों की मानें तो जरीन खान रोजाना डेढ़ घंटे हरियाणवी भाषा सीखती हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म है।
4 of 5
Zareen Khan
इसके साथ ही जरीन खान इन दिनों मार्शल आर्ट सीख रही हैं। मार्शल आर्ट सीखते हुए जरीन ने अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।
'वन डे' फिल्म के अलावा जरीन खान की झोली में एक और फिल्म है जिसका नाम 'डिवाइन लवर्स' है। कहा जा रहा है इस फिल्म में जरीन खान ने कंगना रनौत की जगह ली है। इस फिल्म को साई कबीर डायरेक्ट करेंगे। जिसमें जरीन के साथ लीड रोल में इरफान खान हैं। हालांकि इरफान इन दिनों खराब तबीयत की वजह से इलाज करवाने बाहर गए हैं।