फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zareen Khan Birthday: घर खर्च चलाने के लिए कॉल सेंटर में काम करती थीं जरीन खान, ऐसे मिली सलमान के साथ 'वीर'

Thu, 14 May 2020 02:21 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जरीन खान - फोटो : social media
अभिनेत्री जरीन खान (Zareen Khan) का आज जन्मदिन है। बर्थडे के पहले उन्होंने बताया था कि वह ज्यादा धूमधाम से यह दिन सेलिब्रेट नहीं करेंगी। जरीन खान को कटरीना कैफ की हमशक्ल माना जाता है। जब वह सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर में नजर आईं तो फैंस को लगा कि कटरीना कैफ हैं। जरीन आज 33 साल की हो गई हैं। जरीन को बोल्ड अभिनेत्री के तौर पर ज्यादा पहचान मिली है। आइए जरीन खान के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जरीन खान

जरीन के माता पिता का तलाक बहुत पहले ही हो चुका था जब जरीन 12वीं क्लास में पढ़ रही थीं। बहुत कम उम्र में ही उनपर परिवार की जिम्मेदारी आ गई। जरीन कॅाल सेंटर में काम करके अपना खर्च चलाती थीं। जरीन के करियर से अधिक उनकी निजी जिंदगी चर्चा में रही है। कई बार उन्हें शरीर को लेकर ताना भी सुनना पड़ा था। एक जमाने में उनका वजन 100 किलो हुआ करता था। हालांकि अब उनका वजन कम हो चुका है।

विज्ञापन

3 of 5
वीर फिल्म - फोटो : file photo

जरीन अपनी सफलता का श्रेय सलमान खान को देती हैं। जरीन का कहना है मैं 'वीर' में सलमान खान की हीरोइन थी, इसलिए आज लोग मुझे जानते हैं। जरीन ने एक बार कहा था, 'सलमान के साथ फिल्म वीर में काम करने के दौरान मैं हमेशा उन्हें देखती रहती थी। मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था कि मैं उनके साथ काम कर रही हूं।'

4 of 5
जरीन खान - फोटो : amar ujala
जरीन अक्सर 2 को लेकर भी विवादों में रही थीं। जरीन ने प्रोड्यूसर नरेंद्र बजाज पर आरोप लगाया था कि ‘अक्सर 2’ की शूटिंग के पहले उन्हें कहा गया था कि ये एक क्लीन फिल्म है बाद में उन्हें छोटे कपड़े पहनने को कहा गया। जरीन ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि लोगों ने उन्हें कटरीना की हमशक्ल का नाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जरीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सलमान ने जरीन खान को फिल्म युवराज के सेट पर सबसे पहली बार देखा था और तभी अपनी अगली फिल्म में कास्ट करने का मन बना लिया था। एक इंटरव्यू में जरीन ने बताया था कि उन्हें शाहिद अफरीदी पर क्रश है, वो भी तब से जब से उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था। खासकर जरीन अफरीदी के लुक्स और हेयर स्टाइल पर फिदा थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें