जनाई भोसले ने अपनी दादी और मशहूर गायिका आशा भोसले के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस वीडियो में आशा भोसले जनाई के गाने को एंजॉय करती नजर आ रही हैं।
आशा भोसले का नाम संगीत की दुनिया में बहुत चर्चित है। उनका अपनी सिंगिंग का यूनिक स्टाइल है। आशा भोसले की पोती जनाई भोसले भी अब अपने म्यूजिक के कारण चर्चा में आ गई हैं। 23 साल की उम्र में जनाई ने संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली है। वे लाइव शोज में अपनी सिंगिंग से दिल जीतती हैं, उनका स्टाइल भी बहुत शानदार है।
विज्ञापन
2 of 5
जनाई भोसले
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस गाने के कारण चर्चा में रहीं जनाई
जनाई अब अपने गाने 'केंदी है तू तो फिर चाहूं कोई न' के कारण चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी दादी आशा भोसले के साथ के साथ गाने के खास पल शेयर किए हैं। इस गाने पर आशा भोसले एंजॉय करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
3 of 5
जनाई भोसले
- फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस ने की जनाई की तारीफ
जनाई भोसले के इस गाने को फैंस ने भी बहुत पसंद किया। सोशल मीडिया पर फैंस ने जनाई की आवाज की तारीफ की है। साथ ही दादी और पोती के इस प्यार भरे रिश्ते को भी फैंस ने बहुत पसंद किया है। एक अन्य फैन ने जनाई की उन्नति की कामना की है। वहीं, आशा ताई को बहुत सारा प्यार दिया है। कुछ फैंस ने जनाई की आवाज के साथ उनकी खूबसूरती की भी तारीफ की है।
4 of 5
जनाई भोसले
- फोटो : इंस्टाग्राम
जनाई ने गाया खूबसूरत गाना
जनाई अब अपने गाने 'केंदी है तू तो फिर चाहूं कोई न' के कारण चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी दादी आशा भोसले के साथ के साथ गाने के खास पल शेयर किए हैं।
अभिनय की शुरुआत करने जा रही जनाई
जनाई भोसले इस समय अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। वह छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित एक एक फिल्म में अभिनय करने वाली हैं। उनके जन्मदिन पर श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सुयश प्रभुदेसाई, अभिनेता जैकी श्रॉफ और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट आयशा खान जैसी मशहूर हस्तियां भी मौजूद थीं।