'दंगल गर्ल' के नाम से फेमस हुई एक्ट्रेस जायरा वसीम को कौन नहीं जानता। आमिर खान की बेटी बनने के बाद 'सीक्रेट सुपरस्टार' तक का उनका सफर काबिले तारीफ था। इस बीच जब जायरा से आमिर खान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' को एक नया नाम दे दिया।
विज्ञापन
2 of 5
zaira wasim
'दंगल' फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़ तोड़ कमाई की। यह फिल्म बबिता और गीता फोगाट की असल जिंदगी पर आधारित थी जिसमें जायरा ने गीता के बचपन का किरदार निभाया था। इसी बीच जायरा ने IANS एजेंसी से बात करते हुए बॉलीवुड के खान को एक नया नाम दिया।
विज्ञापन
3 of 5
zaira wasim
जायरा से जब पूछा गया कि क्या वह आमिर की तरह टेलीविजन पर भी काम करेंगी? इस पर जायरा ने कहा - 'मैं जरूर करूंगी। मुझे लगता है एक कलाकार को सिर्फ कंटेंट से मतलब होना चाहिए। फिर चाहे वह फिल्म हो या फिर टेलीविजन इससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए।'
4 of 5
Zaira Wasim
इसके साथ ही आमिर खान के बारे में बात करते हुए जायरा ने कहा - 'आमिर खान के साथ काम करना बहुत ही अच्छा अनुभव था। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। लोग उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से बुलाते हैं लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें मिस्टर पैशनेट कहा जाना चाहिए। जिस तरह की निष्ठा और जुनून वह काम के प्रति दिखाते हैं वह काबिले तारीफ है।'
जायरा 11वीं क्लास में पढ़ती हैं। 'दंगल' की रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद उनकी पिछले साल रिलीज फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। इस फिल्म को कुछ समय पहले ही चीन में रिलीज किया गया था लेकिन अभी तक इस फिल्म ने वहां 750 करोड़ रुपये कमा लिए है। जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 900 करोड़ रुपए पार हो चुकी है।