फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायरा वसीम ने इस्लाम के लिए छोड़ी फिल्मी दुनिया, सोशल मीडिया पर कुछ ने किया सपोर्ट तो कुछ ने ट्रोल

Sun, 30 Jun 2019 01:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Zaira Wasim - फोटो : Twitter

आमिर खान के साथ 'दंगल' सुपरहिट फिल्म करने वाली जायरा वसीम (Zaira Wasim) ने बॉलीवुड को छोड़ने का फैसला कर लिया है। जायरा ने लंबी पोस्ट लिखकर इसके पीछे की वजह का खुलासा किया। जायरा ने लिखा- '5 साल पहले मैंने एक ऐसा फैसला लिया था जिसने मेरी जिंदगी बदल दी। बॉलीवुड में 5 साल पूरे होने पर मैं इतना कहना चाहती हूं मैं अपने काम से खुश नहीं हूं। मैं भले यहां फिट हो रही हूं लेकिन मैं यहां की नहीं हूं। मैं अपने ईमान से दूर हो रही हूं। उन्होंने सोशल मीडिया पर 6 पन्ने की चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने कुरान का भी जिक्र किया है। उनका कहना है कि यह रास्ता उन्हें अल्लाह से दूर कर रहा है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Zaira Wasim - फोटो : twitter
जायरा ने जैसी ही बॉलीवुड छोड़ने की घोषणा की सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई। हालांकि सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच यह भी चर्चा है कि जायरा ने यह पोस्ट किसी दबाव में लिखा है। एक यूजर ने जायरा के फैसले पर लिखा- जायरा बेशक आपको कुछ दिन ट्रोल किया जाएगा लेकिन आपका फैसला आपके हित के लिए है। आप घबराएं नहीं।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
zaira wasim - फोटो : instagram
एक ने लिखा- हम आपका समर्थन करते हैं। आपको अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीने का पूरा हक है। एक ने जायरा को ट्रोल करते हुए लिखा- आपका इस्लाम खतरे में पड़ गया था। एक ने लिखा- वाह आपने इस्लाम के लिए बॉलीवुड छोड़ दिया। अब आप हमारी सच्ची स्टार बन गई हैं।
 


 

4 of 5
zaira wasim
एक यूजर ने लिखा- बॉलीवुड कैसा है ये बात सब जानते है। आज कल घर से लेकर बाहर तक जितनी भी बुराई फैली हुई है उसमें बॉलीवुड का बड़ा अहम किरदार है। #ZairaWasim ने जो फैसला लिया है वो बिल्कुल सही लिया है और उस फैसले की वजह भी बताई है ये और बड़ी अहम बात है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
zaira wasim
इसी बीच जम्मू कश्मीर के पूर्व CM उमर अब्दुल्ला ने जायरा वसीम का समर्थन किया है। उन्होंने कहा- यह उनका निजी मामला है, इस पर सवाल उठाने का किसी को हक नहीं है। बता दें जायरा वसीम ने आमिर खान की बेटी का किरदार 'दंगल' फिल्म में निभाया। 'दंगल' फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद जायरा 'सीक्रेट सुपरस्टार' फिल्म में नजर आईं। अब वह सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में पर्दे पर नजर आएंगी। 
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें