फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: बॉलीवुड छोड़ चुकीं जायरा वसीम ने पहली बार शेयर की तस्वीर, यूजर ने लिखा- अल्लाह कुर्बानी कबूल फरमाए

Tue, 05 Oct 2021 04:30 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जायरा वसीम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के साथ 'दंगल' 'सीक्रेट सुपरस्टार' और प्रियंका चोपड़ा के साथ 'द स्काई इज पिंक' जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाली जायरा वसीम ने अचानक फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था। उन्होंने धार्मिक मान्यताओं का हवाला देते हुए बॉलीवुड से दूरी बना ली थी। अब जायरा वसीम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने पिछले काफी लंबे वक्त के बाद पहली बार इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका चेहरा नहीं दिख रहा है।

अपनी नई तस्वीर में जायरा वसीम एक पुल पर टहलती नजर आ रही हैं। बुर्का पहने जायरा ने कैमरे की ओर पीठ की है और उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने अपनी तस्वीर के कैप्शन में लिखा है "द वार्म अक्तूबर सन।" उनकी इस तस्वीर पर उनके प्रशंसकों की टिप्पणियां आ रही हैं। जायरा वसीम की इस तस्वीर को  73 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। पिछले साल नवंबर में जायरा वसीम ने अपने प्रशंसकों से गुहार लगाई थी कि वे लोग उनकी तस्वीरों को डिलीट कर दें। उन्होंने कहा था, मैं अपनी जिंदगी का एक नया अध्याय शुरू करना चाहती हूं।
 

 
विज्ञापन

2 of 5
जायरा वसीम - फोटो : इंस्टाग्राम
जायरा ने अपने इस लंबे-चौड़े पोस्ट में लिखा था 'मैं निरंतर प्रेम और दया के लिए आप सभी का शुक्रिया अदा चाहती हूं। आप सभी लगातार का प्यार और साहस मेरे लिए जरिया रहा है। मुझे हर चीज के माध्यम से समर्थन देने के लिए धन्यवाद। 
विज्ञापन

3 of 5
जायरा वसीम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
मैं आप सभी से अनुरोध करती हूं कि मेरी तस्वीरें अपने अकाउंट्स से हटा दें और साथ ही दूसरे फैन पेज से भी ऐसा करने को कहें। मैं जानती हूं कि इंटरनेट से पूरी तरह तस्वीरें हटा पाना संभव नहीं है, लेकिन मैं आपसे प्रार्थना तो कर ही सकती हूं। आप इन पेज पर तस्वीरें साझा न करें।'

4 of 5
जायरा वसीम - फोटो : instagram
अब जब पहली बार जायरा वसीम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखीं हैं, तो उनके फैंस खुश हो रहे हैं। वो जायरा को दुआएं दे रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जायरा वसीम - फोटो : Twitter
कई यूजर्स ने लिखा है कि वो जायरा को देखकर अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। उनके प्रशंसकों ने उनका स्वागत किया है। एक यूजर ने लिखा, अल्लाह आपकी कुर्बानी कबूल फरमाए। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, माशा अल्लाह सिस्टर। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, मैं आपको अब भी याद कर रहा हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें